सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, व्रत त्योहार और 8वां रोजा, जानिए आचार्य पंकज पैन्यूली से अपना आज का राशिफल

10अप्रैल 2022, रविवार, श्री दुर्गा नवमी, श्रीराम नवमी, नवरात्र समाप्त, पवित्र रमजान माह का 8वां रोजा, सहरी 04:40 इफ्तार शाम 06:46 पर, कल सहरी 4:38 सुबह बजे,आज नवरात्र की नवमी तिथी पर मां सिद्धी दात्री की पूजा होगी।
सूर्योदयः- प्रातः 05:45:00
सूर्यास्तः- सायं 06:15:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944, सूर्य उत्तरायण,बसंत ऋतु, चैत्र माह, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि 12:07:29 तक समाप्ति तदोपरान्त दशमी तिथि, नवमी तिथि की स्वामिनी माँ दुर्गा जी हैं। तथा दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी है। पुष्य नक्षत्र 04:08:00 तक समाप्ति तदोपरान्त अश्लेषा नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं तथा अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध देव है। सुकर्म योग 12:02:00 तक धृति योग, शुभ गुलिक काल 03:33:00 से 05:08:00 तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें।
आज का राहु काल 05:08:00 से 06:43:00 तक, इस तिथि में लौकी नही खाना चाहिए यह तिथि रिक्ता तिथि है और इस तिथि में मांगलिक कार्य करना वर्जित है ।
आज का इतिहास
1816 – संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।
1866 – हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।
1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
1887 – राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।
1889- राम चंद चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
1922- ऐतिहासिक जेनेवा सम्मेलन शुरू। जेनेवा में 34 देशों के प्रतिनिधियों ने प्रथम विश्व युद्घ के बाद के विश्व की मौद्रिक अर्थ नीति पर विचार विमर्श शुरु किया।
1963- पनडुब्बी यूएसएस थ्रेशर के समुद्र में डूबने से 119अमेरिकी नाविकों की मौत।
1973 – पाकिस्तान ने पुराने संविधान को निरस्त किया।
1972- भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-१ए का सफल प्रक्षेपण।
1999- भारती और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कामर्स का विधिवत गठन किया।
2000 – पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
2003- इराक पर अमेरिका ने कब्जा कर लिया।
2008- सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केंद्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गो(ओबीसी) के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक करार दिया।
2010- यूरोपीय देश पोलैंड के राष्ट्रपति लेक काजिंस्की के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार सभी 96 लोगों की मौत हो गई।
2016- केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल।

आज इनकी है पुण्य तिथी
भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का 1995 में आज के ही दिन निधन हुआ था।

राम नवमी


हिंदू धर्म में राम नवमी का त्योहार खास होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल राम नवमी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, राम नवमी के दिन रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग व रवि योग का त्रिवेणी संयोग बन रहा है। इन तीन योगों के कारण इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है।
राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम के साथ ही माता सीता, मां दुर्गा व बजरंगबली की पूजा की जाती हा। मान्यता है कि इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पूजा करने से भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। रामनवमी के साथ ही चैत्र नवरात्रि का समापन होगा।
चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 10 अप्रैल, रविवार को देर रात 01 बजकर 22 मिनट पर हो रहा है, जो कि 11 अप्रैल, सोमवार को सुबह 03 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी। राम जन्मोत्सव का शुभ मुहूर्त 10 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 06 मिनट से दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। दिन में प्रभु श्रीराम की पूजा का मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
भगवान ने विष्णु ने नवमी के दिन ही भगवान राम के रूप में अवतार लिया था। माना जाता है कि भगवान राम का यह अवतार धरती से राक्षसों और असुरी प्रवृत्तियों का विनाश करने के लिए था। इसीलिए उन्होंने आगे चलकर पृथ्वी के महान बलसाली राक्षण रावण का वध किया। इस दिन न सिर्फ भगवान राम की पूजा होती है बल्कि उनके भाई लक्ष्मण और मां सीता के साथ हनुमान जी की भी पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। आपको किसी वस्तु या निजि व्यक्ति विशेष से प्रसन्नता मिल सकती है। यदि जमीन आदि खरीदने या बेचने का मन बना रहे हैं, तो आज आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी व्यवसाय वालों के लिए आज का उन्नति व लाभकारक है। वहीं जिन लोगों को नौकरी व्यवसाय के दरकार हैं, उन्हें भी आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ जिला सोलन की जयनगर ईकाई का स्थापना दिवस 5 को

वृष राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और शारीरिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। यदि आप किसी तकनीकि कार्य से जुड़े हैं, तो आज आप कोई विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आप सामाजिक या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको राजकीय या किसी संगठन द्धारा सम्मानित किया जा सकता है। नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्ष करने वालों को आज सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि-आज आप स्वयं की आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन कर सकते हैं। अथवा आर्थिक स्थिति को कैसे मजबूत किया इस प्रकार का चिंतन/मनन भी कर सकते हैं। आपके दैनिक कार्य यथावत निर्विवाद चलते रहेंगे। आंशिक नेत्र विकार से आप पीड़ित रह सकते हैं।इसके अतिरिक्त धन अपव्यय की संभावना भी बन सकती है।

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आपको तरक़्क़ी मिल सकती है। आपका कोई प्रिय कार्य भी पूरा हो सकता है।

सिंह राशि-आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। धैर्य की कमी के कारण आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। यदि बहुत आवश्यक न हो तो आज लम्बी यात्रा टाल देना उचित होगा। आर्थिक लेनदेन के मामलों में भी सावधानी की जरूरत है।
कन्या राशि-आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है, तो आज वापसी का प्रयास तेज करें। आज आपको अपने कार्य की सफलता के लिए किसी सक्षम अधिकारी या सक्षम व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए कार्य सिद्ध होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से बिगड़ेगा मौसम, आंधी और बारिश का पूर्वानुमान

तुला राशि-यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपको उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आप स्थानपरिवर्तन भी कर सकते हैं। यदि आप नौकरी के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े लोगों को भी अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि-आज आपके बिगड़ते हुए कार्य भी सुधर सकते हैं। आप यदि छात्र हैं, तो आज आपको आपकी इच्छानुसार उच्च शिक्षा में प्रवेश मिल सकता है। विदेश गमन की इच्छा भी आपकी पूर्ण हो सकती है।

धनु राशि-आज आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान केंद्रित रखना होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी आज आपको नही लेना चाहिए। स्वभाव में उग्रता के कारण आपका जीवनसाथी या परिजनों से मन मुटाव भी सम्भव है। हाँ यदि आप लेखन और शोध आदि के कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप कुछ नया और अच्छा कर सकते हैं।

मकर राशि-यदि आपका जीवन साथी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो आज समझौते का प्रयास करें। आज आपको जीवन साथी की उन्नति/प्रगति से भी ख़ुशी मिल सकती है। आप के प्रस्तावितसभी कार्य पूर्ण होंगे और आपके दैनिक कार्य भी यथावत चलते रहेंगे।
कुम्भ राशि-आज आपके लम्बे समय से रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी व्यवसाय के लिए किये गये प्रयास भी आज सफल होंगे। यदि आपका कोई अदालती विवाद चल रहा है, तो आज पक्ष आपके पक्ष में आ सकता है।
मीन राशि-आज आपके मन की गति धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा रह सकती है। आपके काम सरलता से पूरे होंगे।यदि आप किसी बड़े पद पर कार्यरत हैं, तो आज आप समाजहित में कोई कार्य करवा सकते हैं। यदि आप लेखन के कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज कोई अच्छी रचना भी कर सकते हैं।
आपका दिन शुभ हो

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *