हल्द्वानी ब्रेकिंग… वार्ड 12 के राजेंद्र नगर में पेयजल किल्लत से परेशान लोगों का सब्र छलका, खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन

हल्द्वानी। राजेन्द्र नगर वार्ड नम्बर 12 में पिछले एक महीने से फैले पेयजल संकट से परेशान लोग आज सड़क पर उतर आए। लोगों के सब्र का बांध टूटा और उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू की अगवाई में खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस मौके समाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू व प्रीति आर्या ने कहा कि विभाग की घोर लापरवाही की वजह से करीब 100 से अधिक परिवारों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। साहू ने बताया नई लाईन के निर्माण के लिये तहसील दिवस से लेकर विभाग तक कई आवेदन किये गये लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का जनहित में कोई ध्यान नही हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा।

प्रदर्शकारियों में सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू, प्रीती आर्या, रमेश चंद्र आर्या, आशा देबी, पुष्पा देवी, सरोज गोस्वामी, रेखा देवी, हेमा आर्या, गिरीश चन्द्र, विद्या देवी, अमित पाल, गोपाल गुप्ता, मनोज कुमार, टीका राम, नवीन चन्द्र, महेश आर्या, राधेश्याम कश्यप, प्रकाश आर्या, नरेश आर्या, मनोज कश्यप, गणेश चन्द्र व पुष्पा गोस्वामी समेत दर्जनों महिलाएं व पुरूष  शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  6 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *