नई दिल्ली… #राजनीति : छह माह तक चुनावी राज्यों में लीन रहेगी भाजपा, बैठक में की रायसुमारी

नई दिल्ली। उपचुनाव में मिलाजुला असर रहनके बाद भाजपा सर्तक हो गई है। भारतीय जनता पार्टी को फोकस अब 2022 में होने वाले पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा, पंजाब पर है। रविवार को दिल्ली में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव होने वाले राज्यों पर रायसुमारी हुई।

उन मसलों पर भी चर्चा हुई जो आने वाले चुनावों में भाजपा के खिलाफ जा सकते हैं, जैसे कि महंगाई, बेरोजगारी और कोरोना। अलग-अलग माध्यम से केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को आम जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कई बिंदुओं में प्लानिंग की गई है।


सभी सांसद और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा समय देने के लिए कहा गया है। केंद्रीय मंत्रियों का दौरा बढ़ेगा। चुनावी राज्यों में केंद्रीय मंत्रियों का ज्यादा कार्यक्रम लगेगा। जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां के राज्य मंत्रियों को भी अपने क्षेत्र के साथ-साथ आस-पास के विधानसभा क्षेत्रों पर फोकस करने के लिए कहा गया है।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी सांसदों, मंत्रियों और विधायकों से कहा है कि वह जहां भी जाएं पार्टी और सरकार के कामकाज का रिपोर्ट जनता के बीच रखें।


भाजपा ने युवाओं और महिलाओं पर ज्यादा फोकस करने का प्लान बनाया है। उत्तर प्रदेश में खासतौर से महिला सम्मान और महिलाओं की भागीदारी को लेकर भाजपा का फोकस होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका गांधी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि कांग्रेस इस बार 40% महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल


विपक्ष को घेरने के लिए भी पार्टी ने बड़ी तैयारी की है। इसके मुताबिक, विपक्ष के नेताओं के विवादित बयान को पार्टी चुनावी मुद्दा बनाएगी। चुनाव के दौरान नेताओं के बयानों का बड़ा असर पड़ता है। एक विवादित बयान पूरे चुनाव को पलट सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पहुंचे उत्तराखंड के महासू धाम

यही कारण है कि पार्टी ने संगठन में ऐसे युवाओं और बुद्धिजीवी वर्ग की टीम बनाने को कहा है जो विपक्ष के हर नेता का बयान बारीकी से समझेगा और अगर उसका कोई मुद्दा बनने लायक होगा तो उसे चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान उठाया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी अभियान के तहत इसका प्रचार-प्रचार होगा। 


बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने और अपने वोटर्स को बूथ तक पहुंचाने के लिए इस बार भाजपा ने बड़ा दांव चला है। यूपी समेत पांचों राज्यों में पार्टी ने तीन करोड़ से ज्यादा पन्ना प्रमुख बनाने का काम शुरू किया है।


भाजपा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के सुझाव और बिंदु काफी अहम होते हैं। संगठन और सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग ही ये सुनिश्चित करते हैं कि संघ के सुझावों को कैसे अमल में लाया जा सके। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा के लिए जमीनी स्तर पर संघ ही मजबूत आधार और खाका बनाने का काम करती है।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या: पांच मई को भव्य रोड शो करेंगे पीएम मोदी

संघ से जुड़े बड़े बड़े व्यापारी, चिकित्सक, सीए व अन्य पेशेवर हस्तियां आम लोगों के बीच भाजपा के लिए माहौल तैयार करने का काम करते हैं। इनकी संख्या काफी ज्यादा होती है और इनका प्रभाव भी आम जनता पर काफी होता है।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *