हल्द्वानी… #राजनीति : यूकां नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष हेमंत साहू का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस के नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष हेमंत साहू का युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया चौराहे से स्वराज आश्रम तक गाजेबाजों के साथ जुलूस निकाल जोरदार स्वागत किया। इस दौरान स्वराज आश्रम में वरिष्ठ काग्रेस जनों सम्बोधित करते साहू की कार्यशैली की जमकर सराहना की।

यूथ काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा हेमंत साहू जनहित में तमाम मुद्दों को उठाते हैं। ऐसे सबको नवनियुक्त अध्यक्ष का साथ देना जरूरी है। आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस की मजबूती के लिए एकजुट होने का जरूरत है। साहू की नियुक्ति से यूथ कांग्रेस को ताकत मिलेगी। प्रदेश महासचिव ह्रदेश कुमार आर्या ने कहा हेमंत साहू ने भी विचार रखे। कांग्रेस नेता सुमित ह्रदेश व ललित जोशी व प्रयाग दत्त भट्ट ने कहा हेमंत साहू की कार्यशैली से सभी भाली भांति परिचित हैं।

यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमंत साहू ने युवाओं का सम्बोधित करते हुए प्रदेश नेतृव व कांग्रेसजनों का आभार जताया। यूथ कांग्रेस में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रहेगा। देश प्रदेश की सरकार विफलताओं को घर—घर लेकर जाया जाएगा। जनहित के मुद्दों पर यूथ पूरी ताकत से महानगर में सड़कों पर संघर्ष करेगा। इस दौरान साहू ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम का संचालन हरीश आर्या ने किया।

स्वागत जलूस पूर्व राज्य मंत्री हरीश पाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ललित पवार, जिला प्रभारी फिरदौश सलमानी, दीप गुरवन्त, विपिन गुप्ता, पंकज कश्यप, सचिन गुप्ता, हेमन्त पाठक, मीमांसा आर्या, हिमांशु कबड़वाल, राजेन्द्र सुयाल, राजेंद्र बिष्ट, नाजिम आंसारी, अरबाज खान, रवि आर्या, रितिक साहू, सुजल नमन, सिद्धान्त जोशी, पंकज अधिकारी, सौरभ आर्या, गौरव आर्या, वीर बिष्ट, राजो टण्डन, शशि आर्या, सहिमा सिद्दिकी, सरफराज अहमद, सागर कुमार, राहुल सिरोड़ी, गगन दीप सिंह, आशीष पाल शेट्टी, कृष्णा कुमार आदित मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : जाजरदेवल निवासी आईटीबीपी के जवान का शव राजस्थान में गार्डरूम में लटका मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *