हरिद्वार… #राजनीति: उत्तराखंड में पूरे दमखम के साथ विस चुनाव लड़ेगी सपा : राजपाल कश्यप

हरिद्वार। सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप के हरिद्वार आगमन पर सपा कार्यकर्त्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के विधानसभा चुनाव में दमखम के साथ सपा चुनाव लड़ेगी।

सपा कार्यकर्त्ता पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। कहा कि यूपी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता से भाजपा में बौखलहट की स्थिति है। भाजपा जात-पात व धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा मात्र कश्यप समाज को वोटों की राजनीति से देख रही है। राजनीति में कश्यप समाज का प्रतिनिधित्व न होना भाजपा की जनविरोधी नीतियों को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से आवाह्न करते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कमर कस ले। पूर्व राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी के चन्द्रशेखर यादव व प्रदेश महासचिव राजेन्द्र पाराशर ने कहा कि सपा सभी वर्गों के विकास में अपना योगदान देती है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश की जनता सपा को सत्ता सौंपेगी। केन्द्र की नीतियों के चलते महंगाई आसमान छू रही है। जनता हताशा निराशा का सामना कर रही है।

उन्होंने पेट्रोल डीजल, गैस के दाम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। खाद्य पदार्थ के दामों में बेहताशा वृद्धि हो रही है। महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता, समीर आलम, राजा त्यागी ने प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ के डॉ. राजपाल कश्यप के हरिद्वार आगमन पर बधाई देते हुए कहा कि सपा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता सपा की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटा है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : किसान आंदोलन से हिमाचल, राजस्थान,यूपी, बिहार, दिल्ली, प. बंगाल व पंजाब राज्यों की ट्रेनें प्रभावित

पको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  3 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *