खटीमा… #प्रगतिशील : मुख्यमंत्री ने किया किसान अनिलदीप महाल को सम्मानित

नारायण सिंह रावत
खटीमा।
देवभूमि उत्तराखंड में परंपरागत के साथ ही आधुनिक खेती को भी बढ़ावा दे रहे क्षेत्र के प्रगतिशील काश्तकार अनिलदीप सिंह महाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया है। अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने उन्हें मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर इस सम्मान से नवाजा।


बता दें कि क्षेत्र के प्रगतिशील किसान बाहर लंबे समय से आधुनिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। उनका मानना है कि बदलते समय के साथ की खेती को आधुनिक स्वरूप दिया जाना जरूरी है। ताकि काश्तकार आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बन सकें। आज के समय में परंपरागत के साथ ही आधुनिक कृषि भी जरूरी है।

उन्होंने स्वयं खेती में कई नए प्रयोग करके काश्तकारों को इसके लिए प्रोत्साहित भी किया है। उनके इन्हीं प्रयासों को देखते हुए मेरठ की संस्था इंडियन कान्फ्रेंस आफ इंटेलेक्चुअल से उन्हें उत्तराखंड रत्न के सम्मान के लिए चुना था।

पिछले दिनों देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के काबीना मंत्री सतपाल महाराज आदि अतिथियों ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया था। इस बीच छठ पर्व के मौके पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने अपने नगरा तराई स्थित आवास पर अनिलदीप को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया।

सीएम धामी ने कहा कि काश्तकार इस देश की रीढ़ है। उनका आर्थिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। किसानों के हितों को देखते हुए राज्य सरकार बेहद गंभीरता से प्रयास कर रही है। वे स्वयं ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं इसलिए काश्तकारों की दिक्कतों को भली-भांति जानते हैं। उनकी समस्याओं का हर संभव निदान किया जाएगा।
नई कृषि कानूनों के विरोध में एक तरफ से देशभर में किसान आंदोलित हैं, और केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। दूसरी तरफ सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र के प्रगतिशील काश्तकार अनिलदीप सिंह महाल को सम्मानित किए जाने को लेकर चर्चाएं व्याप्त रही। सीएम ने यह जताने का प्रयास किया कि भाजपा किसी भी प्रकार से किसान विरोधी नहीं है। नए किसी कानून किसी भी तरह से किसान विरोधी नहीं है। उन्होंने किसानों के हितों के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ें 👉  दुखःद ........... दिल का दौरा पड़ने से पुलीस जवान की मौत अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक की लहर

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  भारती पांडे चुनी गईं कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर (सीएसीएल) की पहली युवा राष्ट्रीय प्रतिनिधि

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *