पिथौरागढ़…#विरोध : मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जलाया पुतला

पिथौरागढ़। मंहगाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहली बार पेट्रोल व डीजल 100 के पार पहुंचा है। रसोई गैस सिलेंडर भरना लोगों के मुश्किल हो गया है।


शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष पवन महरा के नेतृत्व में केएमओयू स्टेशन में प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला जलाया।

महरा ने कहा देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम 100 के पार पहुंचे हैं। डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ गई है। रसोई गैस सिलेंडर हजार के पार पहुंचने से आम लोगों के लिए इसे भरना खासा मुश्किल हो गया है।

कहा भाजपा सरकार ने देश में महंगाई बढ़ाने की उपलब्धि जरूर हासिल की है। युकां प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा 35 रुपये लीटर पेट्रोल के सपने दिखाने वाली भाजपा सरकार ने देश में महंगाई का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

कार्यकर्ताओं ने कहा महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। लेकिन देश की सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : जंगल में घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ का हमला, पति पत्नी ने भागकर बचाई जान

पको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  जय हो …राज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ और भगवान बद्री विशाल के दर्शन

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *