अल्मोड़ा—-सुंदरकांड के साथ लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रामलीला की तालीम शुरू

अल्मोड़ा- लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा रामलीला तालीम का प्रारंभ किया गया प्रथम दिन सुंदरकांड करते हुए तालीम का प्रारंभ किया गया, संस्था द्वारा आज उत्तराखंड सरकार द्वारा गुमानी पंत साहित्य सम्मान से नवाजे गए संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेंद्र बोरा त्रिभुवनगिरी महाराज को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वही संस्था के सदस्य विनीत बिष्ट को राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर शॉल उड़ाकर सम्मानित किया वह संस्था के कलाकार मानस वाणी को कक्षा 10 में अपनी कक्षा में 90% अंक लाकर टॉप करने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष राजन तिवारी ने कहा कि संस्था का कार्य सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए अपनी संस्कृति की रक्षा करना भी है उन्होंने कहा कि श्री त्रिभुवन गिरी महाराज ने आज संस्था का ही नहीं वरन पूरे अल्मोड़े का मान बढ़ाया है आज पुरस्कार हर उस व्यक्ति के लिए एक उम्मीद है जो सांस्कृतिक क्षेत्र में अपना जीवन लगाए हुए हैं उन्होंने कहा यह संस्था के लिए गर्व की बात है की त्रिभुवनगिरी महाराज संस्था के आजन्म सदस्य के साथ-साथ संस्था की नींव है श्री त्रिभुवनगिरी महाराज द्वारा अनेकों नाटकों का लेखन किया गया है कई कुमाऊनी फिल्मों का लेखन कार्य भी त्रिभुवनगिरी जी द्वारा किया गया इसके अलावा महाकाव्य भी आपके द्वारा लिखा गया है ताड़ी का निर्माण लेखन एक्टिंग गीत संगीत हर विधा में आप माहिर हैं आपके सम्मान के लिए हमारी संस्था आपको कोटि-कोटि बधाई देती है व गर्व महसूस करती है।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष श्री राजन तिवारी सचिव विनीत बिष्ट उप सचिव रोहित शाह कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, कार्यकारिणी सदस्य सुबोध नयाल, भारत गोस्वामी, पूर्व सचिव शरद कुमार साह, चंचल तिवारी, शुशीला वर्मा, दीवान कनवाल, कंचन बिष्ट, हिमांशु साह, विजय चौहान, चंद्रशेखर कांडपाल, पुष्पा साह, राधिका साह, मनोज जोशी, कंचन तिवारी, चन्दन, संजय राठौर,ललित प्रसाद,कैलाश साह आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  13 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *