सुप्रभात : पढ़िए आज का पंचांग, सुनिए भगवान विष्णु को प्रसन्न करने वाला भजन और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना आज का राशिफल

सूर्योदयः- प्रातः 06:47:08
सूर्यास्तः- सायं 05:13:51
आज का पंचांग
23 दिसंबर 2021, गुरुवार, विक्रम संवत — 2078, शक संवतः 1943, सूर्य दक्षिणायन, शिशिर ऋतु, पौष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि 18:28:03 बजे तक तदोपरान्त पंचमी तिथि, चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं और पंचमी तिथि के स्वामी सर्पदेव (नागराज) जी हैं। अश्लेषा नक्षत्र 26:41:59 बजे तक तदोपरान्त माघ नक्षत्र, अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं माघ नक्ष्रत्र के स्वामी केतु देव जी है। वैधृति योग 12:09:56 बजे तक तथा विषकुंभ योग। आज का शुभ गुलिक काल 09:45:00 से 11:02:00 बजे तक, गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें। राहुकालः- आज का राहुकाल 01:37:00 से 02:54:00 बजे तक, आज के दिन मूली नही खाना चाहिए और कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।

सुनिए आज भगवान विष्णु को प्रसन्न कर देने वाला भजन

https://youtu.be/PeV8FrVORB4

आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। आपको किसी वस्तु या निजि व्यक्ति विशेष से प्रसन्नता मिलसकती है। यदि जमीन आदि खरीदने या बेचने का मन बना रहे हैं, तो आज आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी व्यवसाय वालों के लिए आज का उन्नति व लाभकारक है। वहीं जिन लोगों को नौकरी व्यवसाय के दरकार हैं, उन्हें भी आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
वृष राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और शारीरिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। यदि आप किसी तकनीकि कार्य से जुड़े हैं, तो आज आप कोई विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आप सामाजिक या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको राजकीय या किसी संगठन द्धारा सम्मानित किया जा सकता है। नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्ष करने वालों को आज सफलता मिल सकती है।                                               मिथुन राशि-आज आप स्वयं की आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन कर सकते हैं। अथवा आर्थिक स्थिति को कैसे मजबूत किया इस प्रकार का चिंतन/मनन भी कर सकते हैं। आपके दैनिक कार्य यथावत निर्विवाद चलते रहेंगे। आंशिक नेत्र विकार से आप पीड़ित रह सकते हैं।इसके अतिरिक्त धन अपव्यय की संभावना भी बन सकती है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आपको तरक़्क़ी मिल सकती है। आपका कोई प्रिय कार्य भी पूरा हो सकता है।
सिंह राशि-आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। धैर्य की कमी के कारण आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। यदि बहुत आवश्यक न हो तो आज लम्बी यात्रा टाल देना उचित होगा। आर्थिक लेनदेन के मामलों में भी सावधानी की जरूरत है।
कन्या राशि-आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है, तो आज वापसी का प्रयास तेज करें। आज आपको अपने कार्य की सफलता के लिए किसी सक्षम अधिकारी या सक्षम व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए कार्य सिद्ध होंगे।
तुला राशि-यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपको उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आप स्थानपरिवर्तन भी कर सकते हैं। यदि आप नौकरी के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े लोगों को भी अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि-आज आपके बिगड़ते हुए कार्य भी सुधर सकते हैं। आप यदि छात्र हैं, तो आज आपको आपकी इच्छानुसार उच्च शिक्षा में प्रवेश मिल सकता है। विदेश गमन की इच्छा भी आपकी पूर्ण हो सकती है।
धनु राशि-आज आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान केंद्रित रखना होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी आज आपको  नही लेना चाहिए। स्वभाव में उग्रता के कारण आपका जीवनसाथी या परिजनों से मन मुटाव भी सम्भव है। हाँ यदि आप लेखन और शोध आदि के कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप कुछ नया और अच्छा कर सकते हैं।
मकर राशि-यदि आपका  जीवन साथी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो आज समझौते का प्रयास करें। आज आपको जीवन साथी की उन्नति/प्रगति  से भी  ख़ुशी मिल सकती है। आप के प्रस्तावितसभी कार्य पूर्ण होंगे और आपके दैनिक कार्य भी यथावत चलते रहेंगे।
कुम्भ राशि-आज आपके लम्बे समय से रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी व्यवसाय के लिए किये गये प्रयास भी आज सफल होंगे। यदि आपका कोई  अदालती विवाद चल रहा है, तो आज पक्ष आपके पक्ष में आ सकता है।
मीन राशि-आज आपके मन की गति धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा रह सकती है। आपके काम सरलता से पूरे होंगे।यदि आप किसी बड़े पद पर कार्यरत हैं, तो आज आप समाजहित में कोई कार्य करवा सकते हैं। यदि आप लेखन के कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज कोई अच्छी रचना भी कर सकते हैं।
आपका  दिन शुभ हो

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  11 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *