17 जनवरी 2022…सुप्रभात : पढ़िये आज का पंचांग, भगवान सत्यनारायण को इस भजन से करें प्रसन्न और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

17 जनवरी 2022, सोमवार,पौष पूर्णिमा, सूर्योदयः- प्रातः 06:42:00, सूर्यास्तः- सायं 05:18:00

आज का पंचाग
विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, पौष माह, शुक्ल पक्ष
पूर्णिमा, तिथि 04:28:00 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि, पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं। पुनर्वसु नक्षत्र 04:13:00 तक तदोपरान्त पुष्य नक्षत्र। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी बुध हैं तदोपरान्त पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। वैधृति योग 03:50:00 तक तदोपरान्त विशकुंभ, शुभ गुलिक काल 01:50:00 से 03:09:00 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें। आज का राहु काल 08:33:00 से 09:53:00 तक, इस तिथि में घी नही खाना चाहिए यह तिथि रत्न धारण, शिल्प कार्य और आभूषण धारण करने के लिए शुभ है
पौष पूर्णिमा
शास्त्रों में पौष माह की पूर्णिमा का बहुत महत्व बताया गया है। नववर्ष की पहली पूर्णिमा 17 जनवरी, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन बनारस में दशाश्वमेघ तथा त्रिवेणी संगम में स्न्नान का बहुत धार्मिक महत्व माना गया है एवं इस तिथि पर ही शाकंभरी देवी की जयंती मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार भक्तों द्वारा इस दिन की जाने वाली पूजा एवं व्रत का विशेष पुण्य प्राप्त होता है तथा पौष पूर्णिमा पर स्नान-दान से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी दिन से कल्पवास की शुरुआत हो जाती है। इस दिन कुछ धार्मिक उपाय करने से जीवन में आए कष्ट दूर होते हैं वहीं घर में सुख-सौभाग्य आता है।
शुभ फलों में वृद्धि के लिए पौष पूर्णिमा के दिन मुख्य द्वार समेत घर के दरवाजों पर आम और अशोक के पत्तों का तोरण अवश्य लगाएं ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।पूर्णिमा तिथि भगवान सत्यनारायण एवं मां लक्ष्मी को समर्पित होती है। इस दिन श्री हरिविष्णु व मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने और व्रत आदि रखने से संकटों और दुखों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।
रात्रि के समय भगवान नारायण की प्रसन्नता के लिए नृत्य,भजन-कीर्तन और स्तुति के द्वारा जागरण करना चाहिए। जागरण करने वाले को जिस फल की प्राप्ति होती है,वह हज़ारों बर्ष तपस्या करने से भी नहीं मिलता।
स्कंद पुराण में कहा गया है कि सत्यनारायण भगवान विष्णु के ही रूप हैं। ऐसे में पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा कराने और सुनने से भक्तों पर विष्णुजी की असीम कृपा होती है। शास्त्रों में कहा गया है कि सत्यनारायण कथा कराने से हजारों साल तक किए गए यज्ञ के बराबर फल मिलता है। गीता पाठ,विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ व ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप करने से प्राणी पापमुक्त-कर्जमुक्त होकर विष्णुजी की कृपा पाता है।
पूर्णिमा को व्रत की सिद्धि के लिए भगवान विष्णु एवं माँ लक्ष्मी के समक्ष घी का अखंड दीपक जलाएं ,एवं इस दिन दीपदान करना शुभ माना गया है।भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इस दिन आसमान के नीचे सांयकाल घरों,मंदिरों,पीपल के वृक्षों तथा तुलसी के पौधों के पास दीप प्रज्वलित करने चाहिए।यदि संभव हो तो पवित्र नदियों में भी दीप दान करना चाहिए।
पौष पूणिमा शीत ऋतु में पड़ने के कारण इस दिन सर्दी से राहत देने वाली गर्म वस्तुओं का दान करना चाहिए । इस दिन चावल,घी,खिचड़ी,कम्बल,वस्त्रदान,तिल से बनी हुई मिठाइयां एवं फल आदि का दान करना बहुत ही लाभकारी माना गया है।
जो लोग जीवन में धन सम्बन्धी समस्याओं का सामना कर रहे हैं उन्हें पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्ध्य देना चाहिए ऐसा करने से धीरे धीरे उनकी आर्थिक समस्या खत्म होती है। दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए भी यह उपाय अच्छा है।

पौष पूर्णिमा की सुबह भगवान सत्यनारायण को समर्पित यह भजन अवश्य सुनें

आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक है।आपकी रुचि काम के प्रति अधिक रहेगी और आप जिस काम को कर रहे हैं या करना चाहते हैं, उसमें सफलता भी मिलेगी। आज आपको धन लाभ होने की भी संभावना है। अथवा आपका रुका हुआ धन भी वापस आ सकता है
वृष राशि- आज आपको दिनचर्या निश्चित करनी होगी,अन्यथा आपका धन और समय दोनों का नुकसान हो सकता है। मानसिक रूप से भी आप काफी अस्थिर रह सकते हैं। जिस कारण कोई अनुचित निर्णय भी आप ले सकते हैं।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है।यदि आप वेरोजगार हैं,तो आज आपको रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी के द्वारा आपको उपहार या प्रशस्ति पत्र भी मिल सकता है।
कर्क राशि-आज के दिन आपको अपने नियमित कार्यों में ही केन्द्रित रहना होगा। किसी नये या जोखिम वाले काम को हाथ में न लें। धन प्रबंधन की भी जरूरत है, अन्यथा धन का अपव्यय भी हो सकता है।
सिंह राशि-यदि आप नौकरी व्यवसाय करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको किसी परिचित व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। आपका कोई कार्य रुका हुआ है, तो आज उसमें भी सुधार की संभावना बन रही है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सभी मामलों में शुभ है। खासतौर पर यदि आप नौकरी या रोजगार के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको खुशी मिल सकती है।
तुला राशि-आज आपके धैर्य की परीक्षा का दिन है। आज आपको विचलित नही होना है। क्योँकि कार्य क्षेत्र में काफी उलझन आ सकती है। आपको वेबजह अपमान भी झेलना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि-आज आपको दैनिक कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित करना होगा। कुछ नया काम या नया प्रयोग करना आज उचित न होगा। यदि आप स्वास्थ्य कारणों से परेशान हैं, तो आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
धनु राशि-आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आप वाहन खरीदने का भी मन बना सकते हैं। यदि आप कोई सार्वजनिक कार्य कर रहे हैं, तो आपको मान-सम्मान भी मिल सकता है।
मकर राशि-आज आपके परिवार में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आपके प्रतिद्वन्दी या शत्रु परास्त होंगे ।यदि आप किसी रोग-बीमारी से पीड़ित हैं, तो आज आपको रोग से काफी राहत मिल सकती है।
कुम्भ राशि-आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है, अतः लेनदेन के मामलों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। किसी परिजन के कारण आपका मन अशान्त रह सकता है। लेकिन आपके रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
मीन राशि-आज आप पारीवारिक विवाद के कारण परेशान रह सकते हैं। आप की दिनचर्या भी अस्तव्यस्त रह सकती है। लेकिन यदि आप संयम से काम लेते हैं, तो आज आप कोई उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं।
आपका दिन शुभ हो!

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड: आज 11.30 बजे जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

सनवाल जी से सीखें, कैसे बनते हैं उत्तरायणी पर घुघते और खजूरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *