झंडूता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को रिकार्ड लीड दिलाई जाएगी : विवेक कुमार

सुमन डोगरा, बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने कहा है कि झंडूता विधायक मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता विधायक आए दिन लोकसभा चुनाव में क्षेत्र से लीड दिलाने की बात कर रहे हैं। लेकिन विधायक अति उत्साह में दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा क्षेत्र से रिकार्डतोड़ लीड दिलाने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन उनके यह दावे कभी सफल नहीं होंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को रिकार्ड लीड दिलाई जाएगी। झंडूता में कांग्रेस सरकार की ओर से चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया गया है। साथ ही क्षेत्र की जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ भी मिला है। लेकिन झंडूता विधायक अब क्षेत्र से अपना खिसकता जनाधार देखकर बौखला रहे हैं और अनाप श्नाप बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झंडूता क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया है। प्रदेश की सरकार द्वारा जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान घर द्वार किया गया है। जिसका लाभ जनता को मिला है। युवाओं के लिए रोजगार के द्वार सरकार ने खोले हैं। विवेक कुमार ने कहा कि अब भाजपा नेता बौखलाहट में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं पर मनमानी के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने प्रदेश की स्थित सरकार को गिराने के प्रयास किए। भाजपा द्वारा षडय़ंत्र रचा गया। लेकिन भाजपा का यह षडय़ंत्र सफल नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी षडय़ंत्रों का जबाव प्रदेश की जनता लोकसभा चुनाव और प्रदेश में होने वाले उप चुनाव में देगी। जनता अब भाजपा की कारगुजारियों से भलिभांति अवगत हो चुकी है। जनता को यह पता चल चुका है कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद के लिए जा सकती है। लेकिन जनता भाजपा के इस तरह के षडय़ंत्रों को कभी सफल नहीं होने देगी। विवेक कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बिलासपुर कांग्रेस की बैठक में पर्यवेक्षक अनीश अहमद ने सुनी सबकी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *