अल्मोड़ा न्यूज: पुलिस को देखकर रेस्टोरेंट संचालक फरार, पांच पेटी शराब बरामद

अल्मोड़ा। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अभियान चलाए हुए है। शनिवार को दन्या पुलिस ने धौलादेवी क्षेत्र में होटल-ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक रेस्टोरेंट से शराब बरामद हुई।

एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर शनिवार को दन्या पुलिस ने थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में दन्या से गरुड़ाबाज जागेश्वर तक गश्त पर थी। गरुड़ाबाज पेट्रोल पंप के पास पुलिस को देखकर एक रेस्टोरेंट संचालक फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन आरोपी

वह हाथ तो नहीं लगा। वापस लौटकर पुलिस ने रेस्टोरेंट की तलाशी ली। रेस्टोरेंट में पांच पेटियों में 240 पव्वे देसी व अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

आरोपी की पहचान की जा रही है। बरामद शराब की कीमत करीब बत्तीस हजार बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  19 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *