बिलासपुर न्यूज: रूप लाल ठाकुर बने भाजपा के जिला मुख्य प्रवक्ता तो सुनील शर्मा होंगे मीडिया प्रभारी

सुमन डोगरा, बिलासपुर। बिलासपुर भाजपा जिला कार्यकारिणी में कुछ नई नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत एक मुख्य प्रवक्ता और चार प्रवक्ता,एक मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के विधायकों व पूर्व विधायकों के साथ ही अन्य पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद बिलासपुर सदर के रूपलाल ठाकुर मुख्य प्रवक्ता व घुमारवीं के विक्रम शर्मा तथा सदर से श्याम सिंह ठाकुर व सोनल शर्मा और झंडूता से जरनैल सिंह चंदेल को प्रवक्ता तथा सुरेंद्र भडोल को श्री नैना देवी क्षेत्र से प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

जबकि नयनादेवी क्षेत्र के ही सुनील शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। नवनियुक्त पांचों पदाधिकारी संगठनात्मक कार्यों का लंबा अनुभव रखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  6 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *