दुखद…नहीं रहे सतीश कौशिक, हिंदी फिल्मों में सन्नाटा

मुंबई। मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का गुरुवार को निधन हो गया है। 67 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। अनुपम खेर ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।

सतीश कौशिक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। एक फिल्म अभिनेता के रूप में सतीश कौशिक को 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया से पहचान मिली थी।

सतीश कौशिक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। उनका जन्म 13 अप्रैल 1965 को हरियाणा में हुआ था। बॉलीवुड में अपना ब्रेक पाने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था।


एक फिल्म अभिनेता के रूप में सतीश कौशिक को 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश कौशिक को 1990 में राम लखन और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  राजगढ़ न्यूज : VIDEO/ राजीव बिंदल ने राजगढ़ में पन्ना प्रमुखों को दिये चुनावी टिप्स, बोले-शहरी, ग्रामीण या स्लम किसी भी क्षेत्र में कोई घर अब कच्चा नहीं रहेगा


सतीश कौशिक की स्कूली पढ़ाई दिल्ली में हुई थी। किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में एडमिशन लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : चलती ट्रेन के गेट पर मोबाइल छीना, लूट का शिकार युवक की गिरकर मौत


उन्होंने 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा। 1985 में उन्होंने शशि कौशिक से शादी की। लेकिन शादी के बाद उनके जीवन में दुख का पहाड़ टूटा। उनके बेटे का 2 साल की उम्र में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : निर्झर ने बुजुर्ग मतदाताओं के घरों में जाकर मतदान की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *