ब्रेकिंग उत्तराखंड : एसडीआरएफ का जवान यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह करने को रवाना

जौलीग्रांट । “गगनचुम्भी पर्वत शिखरों को छूने चला हूँ, इन नीले आसमानों को चूमने चला हूँ।।
हाँ आज जोश और उमंग से भरा हूँ, मैं असम्भव को संभव करने चला हूँ”।।

SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से आरक्षी राजेन्द्र नाथ को यूरोप महाद्वीप स्थित सबसे ऊंची चोटी, माउंट एलब्रुस को फतह करने के लिए SDRF सेनानायक नवनीत सिंह ने पुलिस प्रतीक चिन्ह देकर रवाना किया।
काशीपुर ब्रेकिंग : अल्मोड़ा के युवक को चिढ़ाता रहता था काशीपुर का पेंटर, इसलिए गैंगस्टर के साथ मिलकर मार डाला, दोनों गिरफ्तार

360 माउंट एक्सप्लोरर मुम्बई द्वारा 09 अगस्त से 17 अगस्त 2021 तक यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया है। जिसका उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता दिवस(15 अगस्त 2021) को माउंट एलब्रुस पर भारतीय ध्वज फहराना है।


8 अगस्त को दिल्ली में एक्सपीडिशन टीम की फ्लैग ऑफ सेरेमनी की जाएगी, जिसके पश्चात ये हवाई मार्ग से यूरोप के लिए रवाना होंगे। पर्वतारोहण मात्र एक अभियान नहीं, बल्कि यह प्राणपोषक, पुरस्कृत और जीवन बदलने वाला अनुभव हो सकता है। यह आम बात नहीं है अपितु इसके लिए अदम्य साहस और कुछ कर गुजरने का जुनून अनिवार्य है।

इस रोमांचक सफर में दृढ़ता व धैर्य दोनों आवश्यक है। उच्च ऊँचाई पर असहनीय ठंड, ऑक्सीजन की कमी, हिमस्खलन का खतरा जैसी कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जिससे पार पाने के लिये शारिरिक और मानसिक दृढ़ता जरूरी है।
टोक्यो ओलंपिक : भरपूर रोमांच लेकिन महिला हॉकी में कास्य जीतने का सपना न हो सका पूरा

परन्तु पुलिस बल में इतने सालों के अनुभव का लाभ निश्चित तौर पर आरक्षी राजेन्द्र नाथ को मिलेगा जो वर्ष 2001 से उत्तराखंड पुलिस में सेवा दे रहे है। आरक्षी राजेन्द्र नाथ पूर्व में भी एक कीर्तिमान हासिल कर चुके है जिसमें यह उत्तराखंड के प्रथम पुलिसकर्मी बने है जिन्होंने माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया है। माउंट त्रिशूल को पर्वतारोहियों द्वारा प्री- एवरेस्ट समिट के रूप में किया जाता है। राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी सतोपंथ, चंद्रभागा-13(6264 मीटर) एवं डीकेडी-2 (5670 मीटर) का भी सफलतापूर्वक आरोहण किया गया था।


राजेन्द्र नाथ यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने वाले राज्य स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुलिस कर्मी होंगे।
बेतालघाट न्यूज : सिमलखा के दुर्गा मंदिर में अनुष्ठान की तैयारियां जोरों पर, 10 अगस्त को होगा विशाल भंडारा

इनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए सेनानायक SDRFनवनीत सिंह, उपसेनानायक अजय भट्ट, सहायक सेनानायक कमल सिंह पंवार, अनिल शर्मा, शिविरपाल, राजीव रावत, निरीक्षक प्रमोद रावत, ललिता नेगी,हरक सिंह राणा, प्रेम सिंह नेगी , सूबेदार मेजर जयपाल सिंह राणा, उप-निरीक्षक पूनम शाह, विजय रयाल , सहायक उप- निरीक्षक आलोक चंद एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एल. बी. ए. चेयरमैन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का किया दौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *