हल्द्वानी ब्रेकिंग : वरिष्ठ अधिवक्ता यशवंत सिंह का हृदयगति थमने से निधन, बार ने जताया शोक

हल्द्वानी। हल्द्वानी के वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी यशवंत सिंह का आज सुबह हृदयगति रूकने से निधन हो गया। वे लगभग 78 वर्ष के थे। यशवंत सिंह कई आंदोलनों से जुड़े रहे। हिंदी आंदोलन में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। हल्द्वानी बार एसोसिएशन ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा है कि उनके निधन से अधिवक्ता समाज का एक स्तंभ खो गया है। साथ ही समाज को भी हर नेक काम में साथ खड़ा होने वाला शख्स अब नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कभी नही भुलाया जा सकता देश के सैनिको का त्याग व समर्पण: अजय भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *