वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रमुख समाजसेवी योगेश जोशी ने समर्थकों संग थामा कांग्रेस का हाथ

हल्द्वानी। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रमुख समाजसेवी योगेश जोशी ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों से क्षुब्ध होकर आज सैकड़ो समर्थकों साथियों संग जनसभा के माध्यम से कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी और विधायक सुमित हृदयेश के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने योगेश जोशी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलायी। कांग्रेस की सदस्यता लेने के उपरांत योगेश जोशी ने कहा कि भाजपा सिर्फ भावनाओ के साथ खिलवाड़ करती है और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों से उनका कोई सरोकार नही होता। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना मेरा पहला कर्तव्य है और भाजपा में रहते हुवे मैं अपने कर्तव्य का सही से निर्वहन नही कर पा रहा था।

कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी के नेतृत्व में गरीब जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती देने के लिए जो पाँच न्याय गारंटी योजना लायी है उसने मुझे अंदर तक प्रभावित किया। मुझे लगा कि कांग्रेस के साथ रहकर में अपने पहले कर्तव्य (समाजसेवा) को अच्छे से कर पाऊँगा। इसलिए आज कांग्रेस के हाथ को मजबूती देने के इरादे से मैंने कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रकाश जोशी के समर्थन में अपने सहयोगियों संग कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने समाजसेवी योगेश जोशी का कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि योगेश जोशी जी की ऊर्जा का अब सदुपयोग होगा। आज कांग्रेस को कालाढूंगी विधानसभा में एक मजबूत साथी मिला है। अब समाजसेवा और जनसेवा साथ साथ होगी।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि योगेश जोशी का कांग्रेस में आना परिवर्तन का साक्षी है। जनता भाजपा की नीतियों और इनके नेताओ की खोखली बातों से त्रस्त है और कांग्रेस को लाकर सच में अपने अच्छे दिन वापस लाना चाहती है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि योगेश भाई किसी परिचय के मोहताज नही, समाज के उत्थान के लिए उनके कार्य उनका उसली परिचय है। कांग्रेस परिवार में उनका हार्दिक स्वागत है। हम मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में आयोजित जनसभा मे इंडिया गठबंधन के अनेक वरिष्ठ साथियों ने पहुँचकर आशीर्वाद दिया। जनसभा का सफल संचालन एडवोकेट कमल जोशी ने किया।

पूर्व चैयरमेन हेमन्त बगड़वाल, युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, ललित जोशी, भाकपा माले नेता डॉ कैलास पांडे, विजय सिजवाली, सुहैल सिद्दीकी, पार्षद रवि जोशी, मुकुल बलुटिया, डॉ केदार पडलिया, प्रभारी कालाढूंगी डॉ मयंक भट्ट, प्रदेश सचिव राजेन्द्र बिष्ट रज्जी, मलय बिष्ट, संजय साह, पंडित मदन मोहन जोशी, संजय बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, हेम पांडे, महेशानंद, हिमांशु जोशी, विनोद कुमार, पार्षद राधा आर्य, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस मधु सांगुडी, जया कर्नाटक, शोभा बिष्ट, राधा चौधारी, नीलू नेगी, अलका आर्य, सविता गुरुरानी, गीता बहुगुणा, मंजू सांगुडी, मोनिका सती, दीप पाठक, सतनाम सिंह, कौशलेंद्र भट्ट, संदीप भैसोड़ा, मनोज श्रीवास्तव, सहित सैकड़ों लोगों ने योगेश जोशी के कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शराब पीने पर डांटा…तो सबक सिखाने के लिए रेता था मासूम का गला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *