हल्द्वानी…गोलीबारी: कुसुमखेड़ा में जमीनी विवाद में चली गोली, चार घायल

हल्द्वानी। यहां के कुसुमखेड़ा में जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। इस हमले में चार लोगों को छर्रे लगे हैं। चारों को आनन फानन में बेस चिकित्सालय ले जाया गया। हमले का आरोप उनके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर लगा है।


मिली जानकारी के अनुसार कुसुमखेड़ा क्षेत्र में आरटीओ रोड के नजदीक यूपी के बिलासपुर निवासी हरपाल सिंह और शमशेर सिंह के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। दरअसल हरपाल सिंह की यहां चार बीघा जमीन है। उनका आरोप है कि शमशेर सिंह ने उनकी कुछ जमीन कब्जा रखी है।

हल्द्वानी… ब्रेकिंग : कठघरिया क्षेत्र में घास लेने गए ग्रामीण का जंगल में अधखाया शव मिला, गुलदार पर शक


आज हरपाल सिंह अपने ससुर 72 वर्षीय दर्शन सिंह व साले हरपाल सिंह के साथ हल्द्वानी आए थे। उनउके साथ उनके हरियाणा के दोस्त साहिल और कुलविंदर सिंह भी थी। इसी बीच जब वे सभी लोग खेतों में टहल रहे थे तभी शमशेर सिंह ने अपने घर के अंदर से पहले तीन राउंड हवाई फायर किए और बाद में उन्हें निशाना बनाते हुए उन पर भी तीन फायर झोक दिये।

ब्रेकिंग… नई दिल्ली : पीएम सुरक्षा में चूक मामले की जांच कमेटी की अध्यक्ष जस्टिस इंदु मल्होत्रा को मिली धमकी, कहा— मोदी और सिख में से किसी एक को चुनो

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : VIDEO/ नैनीताल जिले के जंगलों में लगी आग बुझाने में जुटा वायुसेना का MI-17 हेलीकाप्टर, भीमताल झील से पानी लिफ्ट कर डाल रहा आग पर


इस फायरिंग में गोली से निकले छर्रे कुलविंदर सिंह, साहिल, दर्शन सिंह के बेटे हरपाल सिंह और दर्शन सिंह को लगे। उन्हें आनन फानन में बेस चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया।
जहां उनका उपचार किया गया। जमीन स्वामी हरपाल सिंह इस हमले में बाल बाल बच गए। उन्होंने मुखानी थाने में घटना की शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: हल्द्वानी बायपास पर बेकाबू होकर खाई में गिरे ट्रक में लगी आग, चपेट में आया जंगल, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *