हल्द्वानी…स्वागत नववर्ष : सर्वोदयनगर में ‘लोक उत्सव—2022’ के बीच गायक जगदीश उपाध्याय के गीत का विमोचन

हल्द्वानी। नए वर्ष के उपलक्ष्य में पर्वतीय लोक उत्सव सांस्कृतिक समिति सर्वोदयनगर, फेज 3 के तत्वावधान में “लोक उत्सव 2022” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में लोक गायक जगदीश उपाध्याय के गीत ‘मुखड़ी चमाचम’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के संयोंजक जगदीश उपाध्याय ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े रखना है, ताकि बच्चे अपनी बोली—भाषा की जान सकें।

कार्यक्रम में लोक गायक रमेश भत्रोंजीं, गायिका तारा पथनी, गायक ग्रीश बुग्याल व जगदीश उपाध्याय ने अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी शम्भू दत्त”साहिल” ने किया।

कायर्क्रम का शुभारंभ कालोनी की बुजुर्ग महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। गीत का विमोचन डॉ. अंशुमान जोशी व विक्की योगी ने किया गया। दिव्यज्योति सांस्कृतिक कला मंच की टीम के कलाकारों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।कार्याक्रम में मोहन बिष्ट, रविन्द्र कन्याल व समस्त सर्वोदय फेज 3 के कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

ऐसी मधुर आवाज न सुनीं इससे पहले कभी I SJ TV I Satymev Jayte

यह भी पढ़ें 👉  दुखःद ........... दिल का दौरा पड़ने से पुलीस जवान की मौत अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *