पर्व…#सितारगंज : अखंड सुहाग के लिए महिलाएं रखतीं हैं करवाचौथ का व्रत, चन्द्रमा को अर्घ्य देकर तोड़ेंगी उपवास

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। महिलाएं अपने अखंड सुहाग की कामना करते हुए करवाचौथ का व्रत करती हैं।

रात में महिलाएं पति का मुंह छलनी में देखती हैं। इसके बाद अन्न और जल ग्रहण करती हैं। यह व्रत चूड़ियों के पर्व के नाम से भी प्रसिद्ध है।

मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाएं प्रातः काल से ही निर्जला व्रत रखकर संध्याकाल में कथा का श्रवण करती हैं तथा रात्रि में चंद्रमा को अर्ध्य देकर अन्न-जल ग्रहण करती हैं।

ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने पर पुत्र, धन और सौभाग्य की प्रप्ति होती है। करवाचौथ वैसे पूरे भारत का पर्व है, लेकिन उत्तर भारत में यह बड़ी प्रमुखता से मनाया जाता है। प्रत्येक क्षेत्र में यह विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है।

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में यह पर्व करवाचौथ के रूप में ही मनाया जाता है। जबकि, गुजरात व दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में सुहाग पर्व व अन्य नामों से मनाया जाता है, परंतु सबका ध्येय एक ही होता है। पति की दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा रामदेव की नई मुश्किल : पेनल्टी क्यों न लगाएं, अब जीएसटी ने भेजा 27 करोड़ का नोटिस


इसमें बहू सुहाग की सामग्री, चूडियां, सिंदूर, शीशा, कंघा, काजल, रुपये आदि रखकर व्रत रखती हैं। इसे एवरत-जेवरत कहा जाता है, इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके सुबह ही पूजा कर लेती हैं। पूजा करने के बाद पूरी रात जागती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड: आज 11.30 बजे जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

इस दौरान झपकी आने पर भी पति की आयु कम होना माना जाता है। रातभर डांडिया और कहानियों का दौर चलता है।

हरियाणा और राजस्थान में ज्यादातर नवविवाहिताएं पहला करवाचौथ पीहर में मनाती हैं। इस दिन उनके खाने का सामान, वस्त्र और गहने भी सुसराल से आते हैं।

पूजा करने के बादबायना ससुराल के लोगों को देती हैं। ससुराल के लोग इसके बदले में बहू को अपनी सामर्थ्य अनुसार उपहार देते हैं।

चंद्रमा को अर्ध्य देकर अनजल ग्रहण करने का रिवाज है। यह त्योहार भले ही विविध नामों और रूपों से मनाया जाता है लेकिन यह वास्तव में पति से भावनात्मक अनुराग का एक विशेष धार्मिक अवसर है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग : सड़क के बीच खड़े सांड ने स्कूटी सवार युवक को उतारा मौत के घाट, युवक के सीने के आर पार हो गए थे सांड के सींग


यह व्रत कार्तिक मास की चतुर्थी को होता है। यह पार्वती देवी की आराधना का पर्व है। पार्वती देवी को महिलाओं के अखंड सुहाग का प्रतीक माना गया है। इस दिन महागोरी के साथ महालक्ष्मी को भी पूजा की जाती है।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *