चमोली… #नारा: मिशन वालों को बढ़ाओ, कमीशन वालों को भगाओ : नड्डा

चमोली। मुल्क की हिफाजत करते प्राणों का बलिदान करने वाले शहीद सैनिकों के सम्मान में सोमवार को सवाड़ गांव से शहीद सम्मान का श्रीगणेश हो गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संयुक्त रूप से यात्रा का शुभारंभ किया।


इस मौके पर नड्डा ने उत्तराखंड के वीरों को नमन किया और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। कहा कि कांग्रेस के सत्ता में रहते वक्त देश-प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी है। कांग्रेस का एक ही मंत्र है कि नो वर्क विदाउट कमीशन। इसलिए देश में मिशन वालों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए और कमीशन वालों को सदा के लिए भगा दिया जाना चाहिए।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, स्थानीय विधायक मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे। स्थानीय ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने नड्डा को सोने का मुकुट पहनाया। जबकि सीएम पुष्कर सिंह धामी को चांदी का मुकुट पहनाया।


कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम पुष्कार सिंह के समर्थन में खूब नारेबाजी की। कार्यक्रम के दौरान बीच बीच में नारे लगते रहे कि उत्तराखंड ने भरी हामी देश में मोदी, प्रदेश में धामी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : VIDEO/ नैनीताल जिले के जंगलों में लगी आग बुझाने में जुटा वायुसेना का MI-17 हेलीकाप्टर, भीमताल झील से पानी लिफ्ट कर डाल रहा आग पर

पको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के चार आरोपी नगदी, जेवर और कार के साथ गिरफ्तार

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *