गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के कुछ राज्यों में 18 से बारिश, दिल्ली में थोड़ा इंतजार

नईदिल्ली (आरएनएस)। मानसून का इंतजार कर रहे उत्तर भारत के राज्यों के लिए राहत की खबर है। यहां 18 जून के बाद मानसून पूर्व बारिश शुरू हो सकती है। पूरी तरह मानसून 22 जून के बाद पहुंच जाएगा।भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 20 जून से बारिश हो सकती है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पहाड़ी क्षेत्रों में भी 22 जून से बारिश की संभावना है।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री था।मौसम विभाग का कहना है कि 19 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा और गर्म हवाएं चलेंगी। 20 जून को हल्की बारिश की संभावना है।दिल्ली में 25 जून के बाद मानसून पूर्व बारिश शुरू हो जाएगी, 1 जुलाई से पहले मानसून छा जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून अंडमान और निकोबार से चलकर केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु से होते हुए दक्षिण गुजरात और महाराष्ट्र में पूरी तरह सक्रिय हो गया है।पूर्वोत्तर भारत और छत्तीसगढ़ में भी मानसून की बारिश शुरू हो गई है। अगले कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी से मानसून बिहार और झारखंड पहुंचेगा।इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 जून तक प्रवेश करते हुए दिल्ली 25 जून के बाद पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नौणी विवि में फसल कीटों के जैविक नियंत्रण पर वार्षिक कार्यशाला हुई आरंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *