हे भगवान…आसमान में आफत: काल बैशाखी तूफान में फंसा स्पाइस जेट का विमान, 40 यात्री घायल, दस गंभीर

कोलकाता। मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहा स्पाइसजेट बोइंग B737 विमान तूफान (टर्बुलेंस) में फंस गया। इस वजह से इसमें सवार लगभग 40 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, पायलट की सूझबूझ की वजह से विमान सुरक्षित रनवे पर उतर गया। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया है।

लखनऊ…ईद कल : नहीं हुए ईद के चांद के दीदार, कल मनाई जाएगी ईद


विमान दुर्गापुर स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था, तभी यह काल बैसाखी तूफान में फंस गया। जिसके बाद फ्लाइट के डगमगाने से केबिन में रखा सामान गिरने लगा और इससे 40 के करीब यात्री घायल हो गए।

सुप्रभात…आज का पंचांग, ईद कल, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल


हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट ने खतरे को भांपते ही सीट बेल्ट का साइन ऑन कर दिया था। इसके बाद भी फूड ट्रॉली से टकराने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अनाम अधिकारी के हवाले से बताया गया कि सीट बेल्ट का साइन ऑन करने पर फूड सर्विस बंद कर दी जानी चाहिए थी। साथ ही सभी यात्रियों को अपनी सीट पर पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन इन सब बातों की अनदेखी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गुड न्यूज : ऋषिकेश के अमितग्राम गुमानीवाला में ग्रामीणों के आगे झुकी सरकार, अंग्रेजी शराब ठेका बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *