हल्द्वानी… ये क्या : अंबिका विहार, शांति नगर की सड़कों के सुधारीकरण के कार्य का शुभारंभ, लेकिन इवेंट बनाने की क्या जरूरत थी मेयर साहब

हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले अंबिका विहार—शांति नगर क्षेत्र की सड़कों की हालत पर आखिरकार नगर निगम की नजर पड़ ही गई। कल शाम को सड़कों की दशा सुधारने के काम का बाकायदा पजा पाठ करके शुभारंभ किया गया। नगर निगम के मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला व पार्षद मीना गौस्वामी ने पूजा पाठ के साथ इस कार्य का शिलान्यास किया।


गौरतलब है कि वार्ड पांच के अंबिका विहार और शांति नगर क्षेत्र की गलियों की हालत अरसे से खस्ता है। निगम को सड़कों की हालत सुधारने की अब सुध आई है जब विधानसभा चुनाव सिर पर आ गए हैं। हद की बात है कि कार्यक्रम में कुछ समय पहले पहुंची पार्षद से जब पूछा गया कि यहां क्या कार्यक्रम होना है तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जब शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया गया तो उसमें उनका नाम भी लिखा गया था।


लगभग एक किमी सड़कों का सुधारीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाना है। इसकार्य के लिए 46 लाख से ज्यादा की धनराशि खर्च की जाएगी। चुनाव से ऐन पहले नगर निगम द्वारा सड़कों के सुधारीकरण के लिए बाकायदा शिलान्यास पट्टिका लगाना और कार्यक्रम आयोजित करके विधि विधान कार्य शुरू करने से नगर निगम स्वयं ही सवालों के घेरे में आ खड़ा हुआ है।

लोगों का कहना है कि नई सड़कों के निर्माण से पहले इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं लेकिन सड़कों के सुधारीकरण के आरंभ को भी इवेंट बनाने के पीछे निगम की मंशा क्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  जज्बे को सलाम : उम्र के अंतिम पड़ाव पर रस्किन बांड ने खुद पर लिखी कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *