ग्राम पंचायत साई की नुक्कड़ सभा विशाल जनसभा में हुई तब्दील।
पूर्व विधायक दसौंधी राम के बेटे सोहन लाल साथियों सहित कोंग्रेस में शामिल।


बद्दी। विधानसभा चुनावों के चलते राम कुमार चौधरी ने आज ग्राम पंचायत बवासनी, सोडी ओर साई में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया।
जहा जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद राम कुमार जब ग्राम पंचायत साई में पहुंचे तो पूरा गांव उनके स्वागत के लिए पहुंच गया। युवा 2 किलोमीटर तक उन्हें कंधो पर उठा कर सभा स्थल पर लेकर आये। मंच से बोलते हुए राम कुमार ने साई निवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज मनोहर लाल खट्टर की रैली में इतने लोग नही थे जितने साई की बैठक में आये है।
वही उन्होंने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि आज प्रदेश ही नही बल्कि देश मे महंगाई का स्तर इतना बढ़ गया है कि गरीब आदमी का जीवन दूभर हो गया है।


राम कुमार ने कहा कि भाजपा के राज में दूंन क्षेत्र में जगह जगह जुए के अड्डे चल रहे हैं। ट्रक यूनियन को तोड़ने की कोशिश की गई। फैक्ट्रियों में बाहरी लोगों की गाड़ियां चल रही हैं। पूर्व भाजपा विधायक के कार्यकाल में दूंन 10 साल पीछे चला गया। जिसे प्रदेश में कोंग्रेस की सरकार बनते ही खुशहाल कर दिया जाएगा।
आज भाजपा को अलविदा कह कोन्ग्रेस में शामिल होने वालों में बवासनी से कृष्ण कुमार कोलका, राम प्यारा, मोहिंदर सिंह, राज कुमार, योगेश कुमार, प्रेम चंद,राज कुमार, अनिल कुमार, सोम नाथ, कमल जीत, चिंता राम, हरजीत, सोनू, नीलू, प्रदीप, राम जी दास, ओर राम लोक ठाकुर अपने साथियों सहित कोंग्रेस में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक को झूठ बोलना नहीं देता है शोभा: शैलेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *