सितारगंज…पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’ को सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
कवियत्री पुष्पा जोशी “प्राकाम्य” को गाजियाबाद में सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान से नवाजा गया। उन्हें भारतीय संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।


भाषा स्वाभिमान भागीरथ सेवा संस्थान राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार) संयुक्त की ओर से उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान 9 के आर्थिक सहयोग से 30वां अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2022 को गाजियाबाद में आयोजित किया गया।

इसमें सितारगंज उत्तराखंड की पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’ को हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं संपादक उमाशंकर मिश्र, भारतीय संचार संस्थान नई दिल्ली के महानिदेशक संजय द्विवेदी, संरक्षक पद्मश्री डॉ श्याम शशि, सह संपादक विकास मिश्रा आदि ने कवियित्री पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’ को सम्मानित किया।


इस अवसर पर साथी साहित्यकारों व क्षेत्रवासियों ने पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’ को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : पकड़ा गया कुल्लू के आनी के जंगल में मिली 36 किलो चरस का मालिक झाबेराम, ढाई सौ लोगों के नेटवर्क से उठ सकता है पर्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *