रामपुर बुशहर…#सुस्वागतम : जल्द होगी राज्य स्तरीय टाई कवांडो प्रतियोगिता, कार्यकारी सदस्य किया स्वागत

रामपुर बुशहर। ताईस मार्शल आर्ट एकेडमी रामपुर बुशहर ने रविवार को हिमाचल प्रदेश ऑलपिंक एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य विनोद कुमार का रामपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया और उन्हें इस पद पर चयनित होने की बधाई भी दी।

रामपुर एकेडमी ने उनके समक्ष रामपुर में युवाओं को टाई कवांडो का प्रशिक्षण देने के लिए हॉल की मांग रखी। रामपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करने की बात रखी। हिमाचल प्रदेश ताई कवांडो ऐसोशिएशन के अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि यह एक ऐसा खेल है, जिससे युवाओं का शरीर को मजबूत होता ही है साथ ही उनमें नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए भी जागरूकता भी आती है।


विनोद कुमार ने रामपुर एकेडमी को पूरा आश्वासन दिया कि वे रामपुर में जल्द ही जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजित की जाएगी और यहां की समस्याओं को वे हिमाचल प्रदेश ऑलपिंक ऐसोसिएशन के समक्ष उठाएगें, ताकि उनका समाधान निकाला जा सके।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *