मोटाहल्दू न्यूज : टीम मोदी सपोर्टर संघ ने किया कार्यकारणी विस्तार, भैरव व सोनू को मिली अहम जिम्मेदारी

मोटाहल्दू। टीम मोदी सपोर्टर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय करण सिंह ने संगठन को मजबूत करने को लेकर देश भर में कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें हल्दुचौड़ निवासी भैरव दत्त खोलिया को राष्ट्रीय मंत्री व सोनू चंदोला को युवा मोर्चा राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।


नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री भैरव दत्त खोलिया ने बताया कि 2011 में इस संगठन को बनाया गया था जिसमें अभी एक करोड़ से अधिक सदस्यों को जोड़ा गया है। जनपद नैनीताल में अभी लगभग चार लाख से अधिक लोगों की सदस्यता कराई गई है।

टीम मोदी सपोर्टर संघ का मकसद मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार करना है। वहीं उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से जब पूरे प्रदेश में लॉकडाउन की स्तिथि थी तब उन्होंने अपनी टीम के साथ जगह-जगह जाकर राहत सामग्री, सैनिटाइजर मास्क लोगों को बांटे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक बार फिर से 2022 के चुनाव में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री धामी से युवाओं को काफी उम्मीद है, वह फील्ड में जाकर भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत करा रहे हैं और योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध करवा रहे हैं। वही युवा मोर्चा राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने के बाद सोनू चंदोला ने कहा कि उन्हें जो संगठन द्वारा अहम जिम्मेदारी दी गई है। वह पद का सम्मान करते हुए जन जन तक भाजपा व टीम मोदी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  30 अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *