लालकुआं ब्रेकिंग : तीन युवकों को 17.20 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा, एक की बाइक सीज

लालकुआं। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अलग अलग स्थानों पर तीन युवकों से 17.20 ग्राम स्मैक बरामद की है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक युवक की बाइक भी सीज की गई है।
पहली घटना में शेखपुर, बहेड़ी निवासी अब्दुल समद को 5.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। दूसरी घटना में गोरापड़ाव में टज्ञटा शोरूम के सामने से दीपक नामक शख्स को 5.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा गया। उसका मोटर साइकिल uk04y 3803 को अवैध स्मेक ढोने के आरोप में सीज कर दिया गया है। तीसरी घटना में कृृष्णा कालोनी, फत्ताबंगर निवासी नितेश ब्रजवासी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 6.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्त्मट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस की टीम में एसआई मनोज यादव, सिपाही घनश्याम, चंदन सिंह व जितेंद्र कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग: दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *