रुड़की… #दु:खद : सड़क दुर्घटना में महिला मजदूर की मौत

रुड़की। लंढौरा मंगलौर मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने महिला मजदूर को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते हुए महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चालक बाइक को मौके पर छोड़ फरार हो गया।

लंढौरा मंगलौर मार्ग पर एक प्लास्टिक के गोदाम में मजदूरी करने वाली महिला भोजन अवकाश के लिए अपने घर जा रही थी। जैसे ही वह गोदाम से बाहर निकली तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बाइक को मौके पर छोड़ मौके से फरार हो गया। घायल को एक स्थानीय चिकित्सालय में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था में देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रुड़की ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पर शहर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने घटना की जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त शम्मो 50 पत्नी असगर अली निवासी पीर वाली गली मोहल्ला पठानपुरा मंगलौर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : दो बेटियों ने बुजुर्ग मां से की धोखाधड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *