लालकुआं न्यूज : बागेश्वर में आक्सीजन प्लांट लगाने वाली धन गिरी गोस्वामी ट्रस्ट ने लालकुआं के लिए दिए पांच कंसंट्रेटर

लालकुआं। स्व.धनगिरी गोस्वामी की पुण्यतिथि पर स्व. धन गिरी गोस्वामी ट्रस्ट द्वारा आज मंगल अभियान संस्था लालकुआं के पदाधिकारियों को कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 आक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किये।
इस मौके पर मंगल अभियान संस्था के अध्यक्ष कमल मुनि ने कहा स्व.धनगिरी गोस्वामी ट्रस्ट का उत्तराखंड के साथ साथ देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने इससे पहले लाकडाउन के दौरान संस्था द्वारा उत्तराखंड के लिए आक्सीजन सिलेंडर व आक्सीजन कंसंट्रेटर तथा बागेश्वर में आक्सीजन प्लांट लगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। जिसपर उन्होंने क्षेत्रीय जनता के साथ मंगल अभियान संस्था की ओर के धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
इधर स्व.धनगिरी गोस्वामी के प्रतिनिधि रमेश ने बताया कि उनकी ट्रस्ट पिछले लम्बे समय से विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है। लालकुआं की मंगल अभियान संस्था द्वारा आक्सीजन कंसंट्रेटर कि मांग कि गई है, जिसपर आज उनकी ट्रस्ट द्वारा 5 आक्सीजन कंसंट्रेटर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को निशुल्क दिये गये जो कोरोना मरीजों को उपचार में मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में यह उपकरण संजीवनी बनेंगे। उन्होंने कहा जल्द ही और भी आक्सीजन कंसंट्रेटर भी दिये जायेंगे।

आप अब हमारे साथ लगातार बने रह सकते हैं। नीचे दिए गए व्हाट्सअप लिंकों में से किसी को भी क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करें अपने मित्रों को भी यह लिंक शेयर करें। फिर आपको मिलेगी लगातार आपके फोन पर सत्यमेव जयते.काम की खबरें
sj media haouse

sj media house 1

Sj media himachal

Sj media house 20

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती: हनुमान जन्मोत्सव पर आज राजधानी देहरादून में निकलेंगी शोभायात्राएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *