ब्रेकिंग ….मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग के साथ छेड़खानी करने पर  दो गिरफ्तार

अल्मोड़ा। मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी करने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस के अनुसार दिनांक- 21.02.2024 को स्थानीय लोगों द्वारा थाना दन्या में सूचना दी कि एक लड़की जिसकी उम्र लगभग 16- 17 वर्ष है, जो मानसिक रुप से अस्वस्थ है। उक्त लड़की को 02 लड़के मोटर साईकिल में बैठाकर शौकियाथल जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती छेड़खानी व बदतमीजी कर रहे थे।  जिन्हें स्थानीय ग्राम वासियों द्वारा देखा गया और दोनों लड़कों को पकड़कर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना दन्या लेकर आये।

  थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी व पुलिस टीम द्वारा तत्काल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल को सीज किया गया तथा उक्त सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्तों रोशन कुमार, उम्र- 23 वर्ष पुत्र संतराम, निवासी फुलई, जागेश्वर, दन्या, 

2-आशीष कुमार, उम्र- 19 वर्ष पुत्र जीवन राम, निवासी अल्मोड़ा के विरुद्ध थाना दन्या में धारा- 366 (क),354 (ख) भादवि व 9/10 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई और मामले वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष महिला थाना  मीना आर्या द्वारा जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *