अल्मोड़ा—- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में 24वीं वाहिनी यूके छात्रा बटालियन एनसीसी का वीरांगना फेस्ट का आयोजन उत्कृष्ट कैडेट्स को अतिथियों ने पहनाया रैंक

अल्मोड़ा- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्थापित 24वीं वाहिनी यू.के. छात्रा बटालियन एन.सी.सी. का ‘वीरांगना फेस्ट’का आयोजन किया गया। जिसमें 24वीं वाहिनी के उत्कृष्ट कैडेट्स को फेस्ट के अतिथियों ने रैंक पहनाकर जिम्मेदारी निभाने की बात कही।

इस फेस्ट के मुख्य अतिथि रूप में 24 यूके गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल मनोज कुमार कांडपाल, संरक्षक रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक और परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.इला साह एवं बटालियन की एसोसिएट NCC ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ ममता पंत , प्रो जया उप्रेती (,संकायाध्यक्ष, विज्ञान), प्रो भीमा मनराल (संकायाध्यक्ष, शिक्षा), प्रो गीता खोलिया, डॉ तेजपाल सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। तथा छात्राओं ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत का गायन किया।

मुख्य अतिथि रूप में 24 यूके गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल मनोज कुमार कांडपाल ने कहा कि एन.सी.सी. कैडेट्स अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है। 24 UK बटालियन के कैडेट्स अनुशासन में रहकर नवीन उपलब्धियां हासिल करें। कैडेट्स में ऊर्जा होती है और बटालियन के कैडेट्स के कार्यों से मुझे प्रसन्नता होती है। उन्होंने प्रादेशिक सेवाओं एवं सेना में भविष्य बनाने की चाह रखने वाले कैडेट्स को एनसीसी के बी एवं सी सार्टिफिकेट के फायदे बताए। साथ ही उन्होंने पास हो चुके कैडेट्स को ईमानदारी से काम करने की बात कही। बटालियन की डॉ ममता पंत और उनके कैडेट्स की प्रसंशा की।

कार्यक्रम के संरक्षक रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि इतिहास में कई वीरांगनाओं के नाम आते हैं। जिनका आजादी के लिए बहुत बड़ा योगदान है। उन वीरांगनाओं के त्याग, सेवा और कर्म से भारत की नींव मजबूत हुई हसी। आज के संदर्भ में देखें तो महिलाएं सभी क्षेत्रों में नाम रोशन कर रही हैं। 24 गर्ल्स बटालियन के कैडेट्स अनुशासन में रहकर रचनात्मक दिशा में कार्य कर रहे हैं। डॉ ममता पंत अनुशासित हैं और इनके कैडेट्स बहुत बढ़िया कार्य कर रहे हैं।

इस फेस्ट में आयोजक सचिव सीनिअर अंडर अफसर निहारिका कपिल, अंडर ऑफिसर खुश्बू दोसाद, अंडर ऑफिसर आँचल राज सत्यप्रेमी, अंडर ऑफिसर रोशनी कपकोटी ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। इस वीरांगना फेस्ट में केडेट्स ने भारतीय लोक नृत्यों को प्रस्तुत किया। देवा श्री गणेशा, मां शारदे गीतों पर सराहनीय प्रस्तुतियां दी। पंजाबी, नेपाली, असमिया, कुमाउनी आदि लोकनृत्य प्रस्तुत किये। उन्होंने देशभक्ति से ओतप्रोत नाटिका प्रस्तुत कर भाव विभोर किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : दिवंगत लोकगायक प्रहलाद मेहरा के साथ नरेंद्र सिंह नेगी की अंतिम जुगलबंदी रिलीज, 'पारवती को मेतूड़ा' देसा गीत को शुरूआती एक घंटे में मिले दो हजार व्यूज, लोग दे रहे मेहरा को भावभीनी श्रद्धांजली

फेस्ट का संचालन सीनिअर अंडर अफसर निहारिका कपिल, अंडर ऑफिसर आँचल राज सत्यप्रेमी ने संयुक्त रूप से किया, इस अवसर पर प्रो जया उप्रेती (,संकायाध्यक्ष, विज्ञान), प्रो. भीमा मनराल (संकायाध्यक्ष, शिक्षा), प्रो गीता खोलिया, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ.संगीता पवार, डॉ.नवीन भट्ट, विपिन जोशी, डॉ ममता कांडपाल डॉ योगेश मैनाली, डॉ.ममता कांडपाल, डॉ. सरोज जोशी, डॉ.ललिता रावल, डॉ.पूजा , डॉ.मनोज कुमार, डॉ. प्रतिमा, दीप्ति रावत (ANO, 24 यूके बटालियन, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर), डॉ. अंकिता, डॉ. ललित चन्द्र जोशी, पंकज कार्की (छात्र संघ अध्यक्ष),संजू सिंह के साथ 24 यूके छात्रा एनसीसी बटालियन और 77यूके बटालियन के कैडेट्स एवं स्टाफ, छात्रसंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : मसूरी के हाथीपांव के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की कार, तीनों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *