3 दिसंबर 2021… #संग्रहणीय : जानिए इस दिन का इतिहास, क्यों खास है 3 दिसंबर और भी बहुत कुछ, अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं

3 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 337वॉ दिन है। साल में अभी और 28 दिन बाकी है।
भोपाल गैस त्रासदी दिवस, विश्व विकलांग दिवस

भोपाल गैस त्रासदी


ठीक 37 साल पहले। 2-3 दिसंबर 1984 की रात थी। वह रात दुनिया सबसे खौफनाक रातों में से एक है। गूगल सर्च इंजिन भी मानता है कि दुनिया में उससे पहले और उसके बाद आज तक ऐसा कोई भी इंडस्ट्रियल डिजास्टर (Bhopal_Industrial_Disaster) नहीं है, जो भोपाल गैस त्रासदी के दुख-दर्द और नुकसान के बराबर हो।
चारों ओर लाशें ही लाशें थीं, जिन्हें ढोने के लिए गाड़ियां कम पड़ गईं। चीखें इतनी कि लोगों को आपस में बातें करना मुश्किल हो रहा था। धुंध इतनी कि खुद को ही पहचानना ही चैलेंज था उस रात। JP नगर में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के प्लांट नंबर-CK टैंक नंबर-610 से लीक हुई मिथाइल आइसोसाइनेट ने हजारों परिवारों को तबाह कर दिया। इस रात को जब शहर चैन की नींद सो रहा था, तब गैस भोपाल के बड़े इलाकों में लाशों का ढेर बिछा रही थी। हादसे में मरने वालों की संख्या कितनी थी, इसे लेकर आज तक सही आंकड़े सामने नहीं आ सके हैं।
लाशों से भरे ट्रक आने का सिलसिला हमीदिया अस्पताल (Hamidia_Hospital) में जारी रहा। मरने वालों की संख्या कितनी थी, इसे लेकर आज तक सही आंकड़े सामने नहीं आ सके हैं। भोपाल के 36 वार्डों को गैस कांड के बाद प्रभावित माना गया। रिकॉर्ड के मुताबिक, 3787 लोगों की मौत गैस रिसाव से 24 घंटे के भीतर हुईं। 35 हजार लोगों की अब तक जहरीली गैस के प्रभाव से मौतें हुईं। 5,74,386 लोगों को गैस त्रासदी का मुआवजा मिला।

विश्व विकलांग दिवस


विश्व विकलांग दिवस (World Disabilities Day 2021) के लिए वार्षिक ऑब्जरवेशन की घोषणा यूनाइटेड नेशंस ने जनरल असेम्बली रेजोल्यूशन में 1992 में की थी। जनरल असेम्बली रेजोल्यूशन 47/3 के तहत यह वार्षिक ऑब्जर्वेशन घोषित किया गया था। इसका उद्देश्य समाज सभी क्षेत्रों में विकलांग लोगों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देना है। इसके अलावा राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के हर पहलू में विकलांग व्यक्तियों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यूनाइटेड नेशंस में विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों का कन्वेंशन 2006 में अपनाया गया। विकलांग व्यक्तियों के अंतरराष्ट्रीय उत्सव (World Disabilities Day 2021) के लिए ”पूर्ण सहभागिता और समानता” की थीम का चुनाव किया गया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1983 से 1992 को विकलांगों के लिए संयुक्त राष्ट्र के दशक की घोषणा की थी ताकि वो सरकार और संगठनों को विश्व कार्यक्रम में अनुशंसित गतिविधियों को लागू करने के लिए एक लक्ष्य प्रदान कर सकें। इसके बाद 1992 से 3 दिसंबर, विश्व दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल मंजयाट बाल वाटिका दो व तीन के बच्चों के लिए इंटरनेशनल ओलंपियाड आयोजित

आज का इतिहास

लार्ड कार्नवालिस ने 1790 में आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
बाजी राव द्वितीय को 1796 में मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया।
अंग्रेज़ों ने 1824 में मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।
वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने 1829 में भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा 1910 में विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने 1912 में युद्धविराम समझौता किया।
इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो 1967 में नजरबंद किये गए।
भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
होन्डुरान के सेना जनरल ओस्वाल्डो लोपेज अरेलानो ने 1972 में राष्ट्रपति रमोन क्रुज का तख्ता पलट किया।
सन 1975 में लाओस गणराज्य घोषित।
जीन बेडेल बोकासा ने 1977 में स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।
भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से 1984 में जहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने 1989 में शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
ताइवान में 1994 में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
ऑस्ट्रेलिया ने 2000 में वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
यूएनईपी ने 2002 में भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद 2008 में आज के दिन महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
फिलीपींस में 2012 में आये ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज अपडेट : काशीपुर में सड़क पर नहीं मित्र के घर पर हुई थी हरिपुर नायक निवासी कमल पंत की मौत, आधी रात को की थी एसिडिटी की शिकायत, सुबह बिस्तर पर बेहोश मिले…छोटे भाई ने दिया घटना का विवरण

3 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म 1882 में हुआ।
भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 1884 में हुआ।
स्‍वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म 1889 में हुआ।
हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का जन्म 1903 में हुआ।
हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार शिवनारायण श्रीवास्तव का जन्म 1913 में हुआ।
भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म 1937 में हुआ।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का जन्म 1957 में हुआ।
टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला मिताली राज का जन्म 1982 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में सात फीसदी तक बढ़े बिजली के दाम

3 दिसंबर को हुए निधन
परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का निधन 1971 में हुआ।
भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का निधन 1979 में हुआ।
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो का निधन 1980 में हुआ।
सूरीनाम को 1975 में नीदरलैंड की दासता से मुक्त कराने वाले नेता हेंक एरोन का निधन 2000 में हुआ।
फ़िल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन 2011 में हुआ।

हल्द्वानी… #आप की राजनीति : बाजी पलटी, अब कुछ खफा—खफा से दिख रहे हैं अपने वर्मा जी, टिक्कू ने छोड़ा कोप भवन, फ्रंट फुट पर बैटिंग शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *