उत्तराखंड… विधवा की 13 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, लिव इन में रहने वाले युवक का दुस्साहस

देहरादून। विधवा महिला के साथ लिवइन में रहने वाले व्यक्ति ने उसकी 13 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची चिल्लाई तो मां को इस बारे में पता लगा।

आरोपी इसके बाद मौके से फरार हो गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। राजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है।

इसके बाद वह मजदूरी कर बच्चों का पेट पालती है। काम के दौरान उसके संपर्क में कुल्हान निवासी राज मिस्त्री का काम करने वाला साजिद आया। दोनों बच्चों संग लिवइन में रहने लगे। साबिर ने शादी का झांसा दिया।

महिला का आरोप है कि पिछले कुछ समय से साबिर उसके साथ मारपीट करने लगा। कहा कि 31 दिसंबर की रात उसने महिला की 13 वर्षीय बेटी से जबरन दुष्कर्म की कोशिश की। वह चिल्लाई तो आरोपी बाथरूम में जाकर छिप गया।

बेटी ने साजिद की करतूत बताई तो मारपीट पर उतारू हो गया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। हौसला जुटाकर महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो और दुष्कर्म की कोशिश समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हज जाने से पहले प्रदेश के विभिन्न ज़िलो से 21 हज यात्री नालागढ़ पहुंचे, कराई मेडिकल जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *