उत्तराखंड… 18 घंटे सुसराल के बाहर धरने पर बैठी रही महिला

रुड़की। मनमुटाव को दूर करने के लिए महिला ससुराल पहुंच गई। करीब 18 घंटे तक बाहर धरने पर बैठी रही। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों का दिल नहीं पसीजा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। विवाहिता को मनाने का काफी प्रयास किया गया। पुलिस जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।

गाजियाबाद निवासी महिला का विवाह 2012 में रुड़की की दुर्गा कॉलोनी निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद एक बच्चे का जन्म हुआ। कुछ सालों पूर्व दंपति के बीच मनमुटाव को लेकर विवाद हो गया। मंगलवार देर शाम विवाहिता ससुराल में रहने के लिए दुर्गा कॉलोनी पहुंच गई।

उत्तराखंड… कोरोना : प्रदेश में मिले 70 नये केस, एक संक्रमित ने दम तोड़ा, जाने अपने जिले का हाल

विवाहिता ने ससुराल में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन ससुराल के लोगों ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। करीब 18 घंटे तक विवाहिता घर के बाहर धरने पर बैठ गई। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

उत्तराखंड… हादसा : यहां हाईवे पर रोडवेज की बस स्कूल बस से टकराई, 10 बच्चे चोटिल

यह भी पढ़ें 👉  कल शुक्रवार 26 अप्रैल से प्रारम्भ होगा जाखन देवी रोड में डामरीकरण का कार्य

पुलिस ने विवाहिता को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने ससुराल में रहने की जिद पकड़ ली। कई घंटों तक क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एल. बी. ए. चेयरमैन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का किया दौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *