हल्द्वानी… #चर्चाओं पर विराम : यशपाल बोले- अपना चुनाव क्षेत्र बदलने की नहीं सोच रहा, बाजपुर से ही उतरूंगा मैदान में

हल्द्वानी। पिछले चुनावों से एन पहले कांग्रेस से भाजपा में और अब 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा से कांग्रेस में वापसी करने वाले निवर्तमान कैबिनेट मिनिस्टर यशपाल आर्य ने कहा है कि वे हल्द्वानी से नहीं बाजपुर से ही चुनाव लड़ना पसंद करेंगे।


कांग्रेस में आने के बाद आज पहली दफा हल्द्वानी पहुंचे, यशपाल आर्या का कांग्रेसजनों ने उनके आवास पर पहुंच कर स्वगत किया। उनके स्वागत के लिए 18 को अभिनंदन यात्रा निकाली जाएगी। इस बीच उनके आवास पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने उनसे चुनाव क्षेत्र को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि बाजपुर ही उनका असली घर है। वे वहां से ही चुनाव लड़ेंगे।

लालकुआं…#आरंभ है प्रचंड : हर मोड़ पर दुम्का राह घेरे खड़े हें भाजपा के ही नेता, अब अग्नि परीक्षा से कमतर नहीं पार्टी के भीतर ही उठ खड़ी हुई दावेदारों की फौज से जूझना
https://satymevjayte.com/at-every-turn-the-leaders-of-the-bjp-are-standing-around-dumka/


दरअसल यशपाल आर्या की घर वापसी के बाद चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि वे अपना चुनाव क्षेत्र भी बदल रहे हैं। वे हल्द्वानी से चुनाव लड़ने की शर्त पर ही भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शमिल हुए हैं। लेकिन आज उन्होंने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी से चुनाव लड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  लो कल्लो बात…ईवीएम में छेड़छाड़ के लिए मांगे 2.5 करोड़ रुपये, पुलिस ने सेना के जवान को किया अरेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *