ब्रेकिंग उत्तराखंड : कल जहां महिला को मारा, शिकारी ने उसी जगह ढेर कर दी नरभक्षी मादा गुलदार

कोटद्वार। कल पौड़ी के डबरा गांव में खेत पर काम कर रही एक महिला के मार डालने वाली मादा गुलदार को अब से कुछ समय पहले शिकारी ने ठीक उसी जगह पर ढेर कर दिया जहां उसने कल महिला को अपना शिकार बनाया था। रात लगभग आठ बजे शिकारी की बंदूक से निकली गोली जैसे ही मादा गुलदार के शरीर में धंसी वह दोबारा नहीं उठ सकी।

इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। कल ग्रामीणों के आक्रोश के बीच मुख्य वन्य जंतु प्रतिपालक जेएस सुहाग ने गुलदार को पकड़ने या मारने के आदेश दिए थे। महिला को मारने के बाद गुलदार गांव के पास ही मंडरा रही थी। वन विभाग की टीम ने भी उसी स्थान पर अपना डेरा डाल दिया था जहां पर उसने कल महिला को मारा था, आज शाम लगभग आठ बजे जैसे ही गुलदार उस स्थान पर पहुंची शिकारी की एक गोली ने उसका काम तमाम कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों में गुलदार की दहशत कम हुई।

यह भी पढ़ें 👉  11 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *