सितारगंज…बारात में युवक पर हमला, अस्पताल में भी युवकों को पीटा, मची भगदड़
-खाने को लेकर दो पक्ष में हुआ था विवाद, तीन सगे भाई घायल

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
खाने को लेकर विवाद में एक पक्ष ने युवक पर हमला बोल दिया। लोग बीचबचाव करने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। यहां भी आरोपियों ने युवक और उसके दो सगे भाइयों को दौड़ाकर पीटा। हमले में तीनों घायल हो गए।

इस कारण अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पक्ष के एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। एक युवक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है।


ग्राम बघौरी में शादी थी। यहां खाने को लेकर तहजीम नामक युवक से कुछ लोगों का विवाद हो गया। आरोपियों ने तहजीम पर खाने की प्लेट से हमलबोल दिया। लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तहजीम का इलाज चल रहा था कि दूसरे पक्ष के लोग यहां भी गए। उन्होंने घायल तहजीम और उसके दो भाइयों सलीम और नाजीम को दौड़ाकर पीटा।

पिटाई से तीनों घायल हो गए। तहजीम को गंभीर चोटें आईं। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, अस्पताल में हमले से अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पक्ष के एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग कुमाऊं : डोली में अस्पताल पहुंचाई जा रही महिला ने रास्ते में ही दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एक मरा जन्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *