ब्रेकिंग न्यूज : बद्दी के थाना गांव में चली गोली, आरोपी फरार,  पुलिस ने की नेकबंदी

नालागढ़। बड़ी थाना अंतर्गत थाना गांव में पुरानी रंजिश के तहत एक आदमी को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में पी जी आई चंडीगढ़ दाखिल कराया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लग गई है।

पुलिस जिला बद्दी की एसपी  इल्मा अफरोज के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आज  दोपहर पुलिस को सूचना मिली की थाना गांव में एक ग्रामीण ने दूसरे को गोली मार दी है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । 

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा नालागढ़ उपचुनाव धरती पुत्र बनाम बाहरी व्यक्ति बना: सुखराम चौधरी

मौके पर छानबीन करने पर पाया गया कि कडुआना निवासी गुरमीत सिंह  ने पुरानी रंजिश के चलते गाँव थाना में कडुआना निवासी दीदार सिंह उर्फ दारा  पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। पीड़ित को इलाज हेतु पी.जी.आई. चण्डीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ का रण: जयराम ठाकुर का नया दावा - चुनाव के बाद सुक्खू वापस ले लेंगे बसों में महिलाओं का आधा किराया और 125 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना

पुलिस ने मामला पंजीकृत करके आरोपी को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है । आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश हेतु अलग-अलग टीमों को रवाना कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल: बंपर भर्ती, प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टर्स के 350 पद; लोगों को दी जाएंगी बेहतर सुविधाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *