हे राम…2 सगी बहनों को बहला फुसला कर ले गए और खेत में रेप-हत्या करके पेड़ से लटका दिया,6 गिरफ्तार

लखीमपुर। लखीमपुर में बुधवार को नाबालिग दलित बहनों की हत्या मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। जहां मां का आरोप था कि बाइक पर युवक आए और जबरदस्ती बच्चियों को अगवा कर ले गए। इसके बाद खेत में रेप किया और फिर हत्या कर डाली। वहीं लखीमपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह सवा नौ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की।


एसपी संजीव सुमन ने कहा कि निघासन में हुई इस घटना में हमने अभी 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक हिंदू और बाकी युवक मुस्लिम हैं। एसपी ने कहा कि जबरदस्ती अगवा करने जैसा मामला नहीं है। लड़कियों को बहला.फुसलाकर ले जाया गया था। वहां उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए गए। इसके बाद उनकी हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया गया।


एसपी ने कहा ’पीड़ित परिवार ने तहरीर में छोटू नामक युवक का नाम जाहिर किया था ये आरोपी मृतका के पड़ोस में ही रहता था। इसके साथ तीन अज्ञात लोगों के नाम दिए। पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना किया। इसमें तीन लोगों के नाम सामने आए। इनके नाम जुनैद, और हफीजुल रहमान हैं। इसमें से देर रात पुलिस ने सोहेल और हफीजुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया। जुनैद की गिरफ्तारी आज हुई है।

एक एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगी है।छोटू ने इन तीनों की दोस्ती दो बहनों से कराई थी। कुछ दिन से ये मामला इनके बीच चल रहा था। कल दोपहर बाइक से तीनों लड़के गांव आए थे। इसके बाद लड़कियों को बहलाकर ले गए। जहां खेत में इनके साथ रेप किया। इसके बाद चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।


इन लड़कों ने इसके बाद दो और लड़को को फोन करके बुलाया। इनके नाम हैं. करीमुद्दीन उर्फ डीडी और आरिफ। पहले तीन लड़के थे। इन दो के आने के बाद पांच हो गए। इसके बाद इन पांचों ने दोनों लड़कियों को पेड़ से फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया।’

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल


इसमें अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम छोटू गौतम, जुनैद, सुहैल, करीमुद्दीन, आरिफ, हफीजुल रहमान को गिरफ्तार किया गया है। अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यहां पर परिजन मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट आ जाने के बाद इसका खुलासा किया जाएगा।’

यह भी पढ़ें 👉  राजस्थान में बीजेपी नेता को गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी, 7 दिन में 5 करोड़ दो वरना मिलेगी मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *