मुंबई… #ऐसा_भी_क्या_गुस्सा : विराट कोहली की बेटी को धमकी देने वाला निकला 23 साल का इंजीनियर, हैदराबाद से गिरफ्तार

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की बेटी को दुष्कर्म की धमकी देने वाले व्यक्ति को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। 23 साल के युवक को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बुधवार को पकड़ा।


न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रामनागेश अकुबाथिनी है। उसने IIT हैदराबाद से बीटेक किया है और पेशे से इंजीनियर है। वो कुछ समय पहले तक फूड डिलीवरी एप के लिए काम करता था।


टीम इंडिया T-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। पहले मैच में पाकिस्तान और इसके बाद न्यूजीलैंड ने भी भारत को मैच में हरा दिया था। इसके बाद कोहली और बाकी प्लेयर्स आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने विरोध की सीमा पार करते हुए खिलाड़ियों के परिवारों को भी टारगेट करना शुरू कर दिया था। 24 अक्टूबर को टीम इंडिया पहले मैच में पाकिस्तान से हार गई थी। इसके बाद एक सोशल मीडिया अकाउंट से विराट कोहली की बेटी वामिका के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दुष्कर्म की धमकी दी गई थी। आरोपी ने ट्वीट करने के बाद अकाउंट डिलीट कर दिया था।


इस मामले में दिल्‍ली महिला आयोग की प्रमुख स्‍वाती मालीवाल ने भी सख्ती दिखाई थी। उन्होंने कहा था- कुछ ऐसे ट्वीट्स आए हैं, जिनमें विराट की 9 महीने की बेटी से बलात्‍कार की धमकियां दी गईं। दिल्‍ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच को इस पर कार्रवाई करना चाहिए। स्वाति ने दिल्‍ली पुलिस से FIR की जानकारी मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: रेहड़ी फड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक तरसेम भारती पहुंचे सोलन, सुनी रेहड़ी फड़ी धारकों की समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *