देहरादून…चुनाव : कांग्रेस के 9 बागी प्रत्याशियों ने लिये नाम वापस, पार्टी को शूरवीर सजवाण के रूप में मिला पांचवां कार्यकारी अध्यक्ष

ऋषिकेश। कांग्रेस के बागी प्रत्याशी शूरवीर सिंह सजवाण को मनाने में संगठन कामयाब रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश से वार्ता के बाद सजवाण ने नामांकन वापस ले लिया है। उन्हें प्रदेश संगठन में कार्यकारी अध्यक्ष भी बना दिया गया है।

उधर, डोईवाला सीट पर भाजपा के दो बागी प्रत्याशियों समेत आठ लोगों ने नामांकन वापस ले लिया है। सोमवार को कांग्रेस संगठन रूठे पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण को मनाने में सफल रहा। दोपहर करीब पौने तीन बजे उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश के साथ मंत्रणा के बाद उन्होंने नामांकन वापस लिया। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सजवाण को प्रदेश संगठन में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जायेगा। इसके बाद देर रात उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का ऐलान कर दिया गया। वे प्रदेश में कांग्रेस के पांचवें कार्यकरी अध्यक्ष हैं। इससे पहले चार कार्यकारी अध्यक्ष अपना काम कर रहे हैं। जबकि सरकार बनने पर उन्हें दायित्व भी दिया जायेगा। उधर, डोईवाला सीट पर भाजपा के बागी प्रत्याशी सौरभ थपलियाल, सुभाष भट्ट दोनों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जबकि भाजपा से बागी जितेन्द्र नेगी चुनाव मैदान में है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: अपडेट… बड़ा सड़क हादसा,वाहन खाई में गिरा, पांच की मौत, ये रहे मृतकों के नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *