हल्द्वानी ब्रेकिंग : पुलिस ने एक किलो से ज्यादा चरस के साथ पकड़ा मुन्सयारी का युवक, दो अन्य के नाम भी खोले

हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने पिथौरागढ़ के मुनस्यारी निवासी एक व्यक्ति को लालडांठ रोड से एक किलो से ज्यादा चरस के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस द्वारा चलाए गए अवैध नशे के विरुद्ध अभियान के आज मुखानी पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान लालडांठ मार्ग पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसके हवाले से एक किलो और 150 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसके नाम का खुलासा नहीं किया है।


पूछताछ में उसने बताया कि वह पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र के जोशा-गाधीनगर थाना का रहने वाला है। उसने बताया कि वह यह चरस पिथौरागढ़ निवासी भूपेंद्र सिंह व उत्तम सिंह से लाया हैं,। पुलिस ने सह आरोपियों के रूप में उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में एसआई महेश जोशी, एसओजी के आरक्षी कुन्दन कठायत, विरेन्द्र चौहान व त्रिलोक रौतेला शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विकराल होती जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *