देहरादून…बधाई हो: ऋतु खंडूडी बनीं प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून। सुशासन के लिए आज भी याद किए जाते पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूडी उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बन गई है। वे आज सदन में निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुन ली गईं। ऋतु कोटद्वार से भाजपा की विधायक हैं।

शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक विधानसभा सचिव को किसी दल या सदस्य ने कोई नामांकन नहीं किया। शनिवार को निर्वाचन की प्रक्रिया विधानसभा में सुबह 11 बजे से सभामंडप में शुरू हुई। प्राप्त हुए एक नामांकन पत्र की जांच के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित होने का ऐलान कर दिया गया।

सितारगंज… वीडियोज : पुलिस ने जंगल में मारा छापा, भाग निकले शराब माफिया

इस अवसर पर विधानसभा के सभी सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव कराने तक वरिष्ठ विधायक एवं प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका निभाई। कार्यसूची के अनुसार बंशीधर भगत ने रितु खंडूरी को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

उत्तराखंड…ब्रेकिंग : मसूरी में होटल की छत पर गुब्बारा भरने वाले गैस सिलेंडर फटा, काम कर रहे युवक का पैर कट कर कई फीट दूर गिरा

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : हाई स्कूल में फेल होने पर छात्रा ने गटका जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम


इसके बाद उनका उद्बोधन हुआ और फिर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितु ने आसन ग्रहण किया। प्रेमचंद अग्रवाल, भरत सिंह चौधरी, कैलाश चंद्र गहतोड़ी, सतपाल महाराज, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, मुन्ना सिंह चौहान, सरिता आर्य, दुर्गेश्वर लाल, चंदन राम दास, प्रमोद नैनवाल, सविता कपूर, महेश जीना, बिशन सिंह, मदन कौशिक व विनोद कंडारी विधानसभा अध्यक्ष पद पर रितु खंडूरी के प्रस्तावक बने।

यह भी पढ़ें 👉  6 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *