हल्द्वानी…क्रियाशाला : मंदिर का वार्षिकोत्सव, क्रियाशाला सेवा समिति की वार्षिक बैठक संपन्न

हल्द्वानी। क्रियाशाला सेवा समिति मुखानी में मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर का 13 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर आचार्य भुवन चंद तिवारी द्वारा मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक तथा पूजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान के रूप में बिशन सिंह नैनवाल अपने परिवार के साथ शामिल हुए। आरती के उपरांत महिला मंडली द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। 10 बजे समिति की वार्षिक बैठक प्रारंभ हुई, जिसमें क्रियाशाला सेवा समिति का वर्ष 2021—22 का वार्षिक लेखा प्रस्तुत किया गया तथा सभी ने लेखे का अनुमोदन किया। इसके उपरांत क्रियाशाला के उप सचिव आनंद सिंह भाकुनी को एवं कोषाध्यक्ष नवीन चंद पांडे को सम्मान पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में कई सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक में संस्था के संस्थापक डीडी पंत,संरक्षक एलपी पंत, अध्यक्ष एन वी गुणवंत, उपाध्यक्ष डीडी दुमका, सचिव बिशन सिंह नैनवाल उप सचिव आनंद सिंह भाकुनी, कोषाध्यक्ष नवीन पांडे, पर्यवेक्षक रमेश चंद्र पंत, भंडारी देवकीनंदन कलाना, नवीन डसाना,सीपी जोशी व लीलाधर पांडे सहित कई अन्य लोग शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता एन वी गुणवंत ने की।

यह भी पढ़ें 👉  19 से गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, 20को पूर्णाहूति, शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *