नैनीताल…खुलासा : पालिका के फर्जी चेक बनारस से खाते में जमा किए, पुलिस ने किया खाता सीज

नैनीताल। नगरपालिका नैनीताल के विभागीय खाते से डेढ़ लाख की रकम निकाले जाने के मामले में पुलिस ने अहम खुलासा किया है। संबंधित धनराशि फर्जी चेकों के माध्यम से बनारस के खाते में जमा की गई है। पुलिस ने तत्काल संबंधित खाते को सीज कर दिया है।

अब आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। बीती 23 मार्च व दो अप्रैल को नगरपालिका के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से फर्जी चेकों के माध्यम से एक लाख 48 हजार तीन सौ रुपये निकाल लिए गए थे। ईओ की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

सुप्रभात… आज का पंचांग, आज होगी यह परीक्षाएं, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

पुलिस ने चेक व खाते से निकली धनराशि का पता लगा लिया है। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि पालिका के खाते से धनराशि निकालने के लिए बनारस में चेक जमा किए गए थे, जो बिहार की एक महिला व पुरुष का खाता है। खाते को सीज करा दिया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : जंगल में घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ का हमला, पति पत्नी ने भागकर बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *