ये क्या…छोटे से विवाद ने ताऊ ने दागी गोली, भतीजे के प्राइवेट पार्ट में जा फंसी गोली, गंभीर

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में गुरुवार शाम को खेत की मिट्‌टी निकालने के विवाद पर ताऊ ने अपने भतीजे पर फायरिंग कर दी। गोली उसके प्राइवेट पार्ट में जा धंसी। फायरिंग का VIDEO भतीजे ने ही रिकॉर्ड किया, जो अब वायरल हो रहा है। भतीजे की हालत गंभीर होने से उसे अजमेर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


अजमेर जिले के ब्यावर के ठिकरना गुजरान में हमीद काठात (35) ने गुरुवार शाम 6 बजे ताऊ भागा (65) को उसके खेत से ट्रॉली में मिट्टी भरवाते देखा। हमीद पास गया और उन्हें मना करने लगा। इससे भागा ने बंदूक तान दी।


हमीद को लगा कि वह मजाक कर रहा है। उसने ताऊ को उकसाया। इस दौरान हमीद ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू दिया। उसने ताऊ को गोली चलाने के लिए चुनौती दी तो ताऊ ने सच में फायरिंग कर दी। गोली हमीद के प्राइवेट पार्ट में जा लगी। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था। सूचना मिलने पर पहुंचे घायल के चाचा और भाई ने तुरंत उसे स्थानीय हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया- घायल के प्राइवेट पार्ट पर गोली लगी है और फंस गई है। गोली निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जब घायल को गोली लगी तो वह ताऊ का वीडियो बना रहा था। इसका एक फुटेज भी सामने आया है।


ब्यावर सदर थाना प्रभारी चेनाराम बेड़ा ने बताया, ‘दो परिवारों में जमीनी विवाद चल रहा है।’ फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं, घायल के परिवार की मांग है कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : धर्मपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए चार में से दो चोरों को अर्की पुलिस ले गई कस्टडी ट्रांसफर पर


घायल हमीद के छोटे भाई शकूल ने बताया- परिवार की खातेदारी की जमीन है। इससे मिट्‌टी निकल रही थी। इसकी जानकारी बड़े पिता भागा को मिली तो वह लालच में आकर जमीन को हड़पने के लिए धमकियां दे रहे थे। पिछले 10 सालों से उनकी धमकियों से पूरा परिवार परेशान था।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : जाजरदेवल निवासी आईटीबीपी के जवान का शव राजस्थान में गार्डरूम में लटका मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *