उत्तराखंड…ब्रेकिंग : यहां नकाबपोश बदमाश दो परिवारों को बंधक बना जेवरात व नकदी लूटकर फरार, आज तड़के तीन से 4 बजे की घटना

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में अज तड़के हथियारों के बल पर दो घरों में घुसे बदमाशों ने लाखों के आभूषण और नकदी उड़ा ली। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और लुटेरों के बारे में सुराग हासिल किए जा रहे हैं।


घटना बसंत विहार थाना क्षेत्र के गोरखपुर बस्ती की है। बदमाशों ने आज तड़के तीन से चार बजे के बीच अपने घरों में सोते हुए दो परिवारों को निशाना बनाया। वे खिड़की के रास्ते अंदर घुसे और परिवारों के सदस्यों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।

लालकुआं…साले को यूरोपीय देश का बीजा दिलाने के नाम पर जीजा को लगाया एक लाख का चूना, केस दर्ज, पिथौरागढ़ के मूनाकोट का है आरोपी

इसके बाद आलमारी में रखे जेवरात व नकदी लेकर वे चंपत हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ नरेंद्र पंत मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अभी पुलिस बल मौके पर ही है।

सुप्रभात, आज का पंचांग, आज सुनें अनिरूद्धाचार्य से श्रीमदभागवत, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जाने अपना आज का राशिफल

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्‍ड ब्रेकिंग : राज्य को मिले 246 नये एमबीबीएस चिकित्सक

पीड़ित परिवार के सदस्यों के अनुसार तीन नकाबपोश खिड़की के रास्ते घर के अंदर घुसे थे। उन्होंने घर के सभी सदस्यों को कपड़े से लिपटे हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद उनसे आलमारी की चाबियां मांगी और उनमें रखे जेवरात व नकदी ले कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : यमुनोत्री मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया स्वर्णकार, मौत

हिमाचल…प्रदेश में प्रवेश करते ही मानसून ने बदली दिशा,जानें वजह

किसी तरह बंधनों से छूट कर पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने शोरा मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा ब्रेकिंग : पहले ही दिन यमुनोत्री धाम से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत, चारों धामों में पहुंचे 45 हजार यात्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *