उत्तराखंड…गुलदार के हमले में दो महिलाओं सहित 3 घायल, दहशत में लोग

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विकासखंड के निकटवर्ती गांव मल्ली मिरई के भौरा तोक में आज शाम 5 बजे तेंदुए ने तीन लोगों पर अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद निकटवर्ती ग्रामवासियों में भय का माहौल बन गया है।

आपको बता दे तेंदुए के हमले से 2 महिलाएं और एक युवक घायल हो गया, पीड़ित युवक ने बताया की वह घर के पास पानी की पाइप ठीक करने गया था। अचानक झाड़ियों में घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया, उनके बचाव के लिए आयी महिला को तेंदुआ कुछ दुरी तक घसीट कर ले गया।

गनीमत की बात यह रही की तीनों की जान बच गई। महिला बचुली देवी को हालत गंभीर होने के कारण हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया है जबकि सुमित नामक युवक का रानीखेत चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

पुष्पा देवी को कम जख्म लगे हैं इसलिए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज यिा गया है। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है अन्यथा वो आंदोलन को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग : मात्र पुलिस विभाग ही खनन माफिया पर कर रहा कार्रवाई, अन्य विभाग गहरी नींद में : हंडूर पर्यावरण संस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *